मेरठ। इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज, एल-ब्लॉक, शास्त्री नगर मेरठ में हिन्दू नववर्ष एवं नये सत्र के प्रारम्भ पर यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन की शुरुआत पंडित गणेश प्रसाद मैठाणी द्वारा की गई। उप्र राज्य अध्यापक पुरस्कार 2022 से पुरस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा, विद्यालय की शिक्षिकाओं, छात्राओं एवं कार्यालय स्टाफ ने मंत्रोचारण के साथ आहुति दी 7 पंडित गणेश प्रसाद मैठाणी ने भजनों एवं मंत्रो के माध्यम से वातावरण को पवित्र कर दिया 7 विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ मृदुला शर्मा ने सभी छात्राओं को नया सत्र आरंभ होने पर फूलों की वर्षा कर शुभकामनायें दी एवं कहा यह नया सत्र नई ऊर्जा,सकारात्मक दृष्टिकोण और सीखने के अपार अवसरों के साथ शुरू हो रहा है। यह नया सत्र सिर्फ पिछली कक्षा से अगली कक्षा में जाने का समय नहीं है, बल्कि यह खुद को फिर से तराशने और नए लक्ष्य निर्धारित करने का अवसर है। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं अर्चना भास्कर, वंदना सिंह, नीता रानी, प्रमिला, कंचन सिंह, निधि राजवंशी, प्रिया गौड़, मोनिका, मीनू शर्मा, रेशमा मलिक एवं कार्यालय स्टाफ रविन्द्र कुमार, गौरव सिंघल,मुकेश कुमार, अमित अग्रवाल, मनोज कुमार, संजू, दिनेश, राजन आदि उपस्थित रहें ।
Leave a comment