Home मेरठ अभियंता संघ की मासिक बैठक
मेरठ

अभियंता संघ की मासिक बैठक

Share
अभियंता संघ की मासिक बैठक
Share

मेरठ। अभियंता संघ मेरठ इकाई की मासिक बैठक आज कार्यालय मुख्य अभियंता वितरण क्षेत्र प्रथम/द्वितीय कार्यालय के सभागार में आहूत की गई। बैठक में मुख्यत: आगामी ग्रीष्म काल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु तैयारी एवं पावर ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण मेरठ क्षेत्र प्रथम के अंतर्गत 33 केवी वर्टिकल के 1 अधिशाषी अभियंता, 2 सहायक अभियंता एवं 2 अवर अभियंता के निलंबन पर चर्चा की गई। बैठक में अभियंताओं द्वारा क्षतिग्रस्त पावर परिवर्तको की बगैर कोई स्पष्ट तकनीकी जाँच किए एवं निर्धारित मानकों के अवलोकन किए बिना की गई कार्यवाही की घोर भर्त्सना की गई। बैठक में उपस्थित अभियंताओं ने एकमत से प्रबंधन के उक्त अनैतिक कार्यवाही के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में उपस्थित अभियंताओं द्वारा $फील्ड में आ रही तकनीकी एवं व्यवहारिक कठिनाइयों से संघ को अवगत कराया गया। बैठक में इंजी. सीपी सिंह, इंजी. निखिल कुमार, इंजी. आलोक त्रिपाठी, इंजी. प्रगति राजपूत, इंजी. सौरभ मंगला, इंजी सौरभ कांबोज एवं अन्य अभियंता उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Related Articles

बेनतीजा रही अफसरों के साथ बातचीत

बेनतीजा रही अफसरों के साथ बातचीत

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

वैशाली कालोनी में गरजी निगम की जेसीबी हंगामा

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना

नोटिसों के खिलाफ महिलाओं दो टूक जारी रहेगा धरना