भाजपा उत्तर प्रदेश की अनुशासन समिति में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मेरठ। भाजपा प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश अनुशासन समिति की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से घोषित इस समिति में पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल को अनुशासन समिति में शामिल किया जाना मेरठ महानगर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुशासन समिति भाजपा संगठन में अनुशासन, कार्यकर्ताओं की आचार संहिता एवं संगठनात्मक मर्यादाओं को बनाए रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समिति के माध्यम से संगठन में अनुशासन और कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने का कार्य किया जाएगा। इनके अलावा राज्यसभा की पूर्व सदस्य कांता कर्दम, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व सांसद रामजीयावन मोर्या व पूर्व एमएलसी गोपाल अंजान को भी अनुशासन समिति में जगह मिली है।
Leave a comment