Home मेरठ भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा
मेरठ

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

Share
भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा
Share

अशोक मोगा, अरुण गोविल, अमित अग्रवाल, विवेक रस्तोगी, हरिकांत अहलूवालिया भी रहे मौजूद

मेरठ। महापौर कैंप कार्यालय, सूरजकुंड पर भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा आयोजित संगठनात्मक बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही ‘सामाजिक समरसता यात्राÓ के मेरठ आगमन पर भव्य स्वागत एवं सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री एवं मेरठ महानगर प्रभारी अशोक मोगा, सांसद अरुण गोविल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, कमल दत्त शर्मा, महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, महामंत्री रविश अग्रवाल,महापौर हरीकांत अहलूवालिया, महानगर उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता सहित महानगर मंत्री एवं यात्रा के संयोजक डॉ. अजय दीवान उपस्थित रहे। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देता है। भाजपा इस यात्रा को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटेगी। समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित कर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। सांसद अरुण गोविल ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, सद्भाव और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। सामाजिक समरसता यात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहने का संदेश दिया। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही यह यात्रा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करेगी। मेरठ में यात्रा का स्वागत भव्य और ऐतिहासिक होगा।

२6 को पहुंचेगी यात्रा

बैठक में यात्रा के स्वागत, जनसहभागिता, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यात्रा को सफल एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया। यात्रा 26 नवंबर को मेरठ आएगी उसी दिन एक विशाल सभा का भी आयोजन मेरठ में होगा जिसमें सभी समुदाय के संत मंचासीन होंगे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =

Related Articles

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ