Home मेरठ शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स
मेरठ

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स

Share
शहर विस की वर्कशॉप ने डा. वाजपेयी ने दी टिप्स
Share

22, 23 एवं 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर पात्र नागरिकों के नए वोट बनवाएंगे भाजपा कार्यकर्ता

मेरठ। राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शहर विधानसभा की एक वर्कशॉप में कार्यकर्ताओं को वोट बनवाने को लेकर टिप्स दीं। मेरठ मॉल दिल्ली रोड स्थित शहर विधानसभा कार्यालय पर आज शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण कार्यशाला बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने, नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर तथा सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी का भाजपा नेता एवं शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री कमल दत्त शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर महामंत्री नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल एवं विनय पाराशर भी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया। डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम शामिल कराने के विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचने और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने पर जोर दिया। भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर मतदाता सूची का सत्यापन करें। जिन पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके नए वोट बनवाने में सहयोग करें तथा आम नागरिकों को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करें। भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक है। 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में मतदाता सूची को दुरुस्त करना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए शहर विधानसभा के प्रत्येक मंडल, वार्ड और बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रियता से जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने बताया कि 22, 23 एवं 24 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाएंगे। इस अभियान के माध्यम से घर-घर पहुंचकर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। कमल दत्त शर्मा ने कहा कि 2027 की चुनावी तैयारियों में प्रत्येक पात्र मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमारा संकल्प है कि शहर विधानसभा में कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम शामिल होने से वंचित न रहे।

ये रहे मौजूद

बैठक में शहर विधानसभा के चारों मंडलों के मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विकास मोहन गुप्ता, हिमांशु गर्ग, मनोज गुप्ता, अरविंद अरोड़ा, विक्रम शर्मा, पार्षद निर्मला लोधी, पंकज गोयल, अनिल वर्मा, विजयलक्ष्मी, आशा चौधरी, विकास कैन एवं आसिफ अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 5 =

Related Articles

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

राजेन्द्र अग्रवाल व कांता कर्दम अनुशासन समिति में

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

भाजपा की बैठक में समरसता यात्रा के स्वागत की तैयारियों पर चर्चा

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का

चुनाव की हसरत बड़ा सवाल वोटों के इंतजाम का

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ

श्याम बाबा के जन्मोत्सव का शुभारंभ