Home मेरठ अफसर सुनते नहीं सीएम योगी से गुहार
मेरठ

अफसर सुनते नहीं सीएम योगी से गुहार

अफसर सुनते नहीं सीएम योगी से गुहार

Share
अफसर सुनते नहीं सीएम योगी से गुहार
Share

बागपत रोड स्थित गंगा कॉलोनी को मदद की दरकार के निवासी इन दिनों बेहद नारकीय जीवन जीने को मजबूर

मेरठ। बागपत रोड स्थित गंगा कॉलोनी के निवासी इन दिनों बेहद नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कॉलोनी में गंदगी और जलभराव के कारण हालात इतने बदतर हो गए हैं कि स्थानीय लोगों ने अब यहां से पलायन करने की चेतावनी दे दी है। कॉलोनीवासियों ने 14 नवंबर को मेरठ दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस समस्या पर संज्ञान लेने और लापरवाह अधिकारियों को सख्त हिदायत देने की मांग की है। साथ ही समस्याओं का समाधान ना होने पर इस इलाके से घर मकान बेचकर पलायन की चेतावनी भी दी है। उनका यह भी कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। कालोनी के लोगों ने बताया कि कई बार अवगत कराए जाने के बाद अफसर सुनते नहीं है ना ही समस्या का समाधान किया जा रहा है। नाले-नालियां चोक, सड़ांध से सांस लेना मुश्किल गंगा कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि इलाके में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं की जाती है। कॉलोनी के नाले और नालियां कूड़े-कचरे से पूरी तरह अटी पड़ी हैं। सड़क पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों को आवारा कुत्ते और अन्य पशु पूरे इलाके में फैला देते हैं। इससे उठने वाली तेज दुर्गंध और सड़ांध के कारण घरों में रहना और सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। गंगा कॉलोनी में फैली इस भीषण गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे इलाके में संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वे इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम, जिला प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सामने कई बार गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद न तो सफाई व्यवस्था दुरुस्त की गई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। सीएम योगी से लगाई गुहार प्रशासनिक अनदेखी से नाराज कॉलोनीवासियों ने अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उम्मीद लगाई है। लोगों ने मांग की है कि 14 नवंबर को मेरठ आगमन पर मुख्यमंत्री इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लें और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दें। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हालात नहीं सुधरे, तो वे अपने घर छोड़कर पलायन करने को विवश होंगे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 6 =

Related Articles

घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को हाईकोर्ट से राहत

घोटाले के आरोपी प्रधानाचार्य को हाईकोर्ट से राहत

46 हजार टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर

46 हजार टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ने को मजबूर

ओबैसी की नौचंदी सभा का खुलकर किया विरोध

ओबैसी की नौचंदी सभा का खुलकर किया विरोध

निगम में गरजे शिवसेना के कार्यकर्ता

निगम में गरजे शिवसेना के कार्यकर्ता