Home Delhi पांच करोड़ से ज्यादा ने की रैपिड से जर्नी
Delhi

पांच करोड़ से ज्यादा ने की रैपिड से जर्नी

पांच करोड़ से ज्यादा ने की रैपिड से जर्नी

Share
पांच करोड़ से ज्यादा ने की रैपिड से जर्नी
Share
नई दिल्ली। नमो भारत कॉरिडोर ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5 करोड़ कम्यूटर जर्नी का आंकड़ा पार कर लिया है। संपूर्ण कॉरिडोर के परिचालित होने के कुछ ही महीनों में हासिल हुई यह उपलब्धि देश के प्रथम रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) पर यात्रियों के लगातार बढ़ते भरोसे और इसकी तेज, आरामदायक एवं विश्वसनीय क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है। 21 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे प्राथमिक खंड के उद्घाटन के साथ इस कॉरिडोर पर परिचालन की शुरुआत हुई थी। इसके बाद 16 मई 2025 को, यानी परिचालन आरंभ होने के 574 दिनों में एक करोड़ कम्यूटर जर्नी का माइलस्टोन पार कर लिया गया। इसके बाद यात्रियों की संख्या में तेज उछाल दर्ज किया गया। इस माइलस्टोन के 211 दिनों के भीतर 11 दिसंबर 2025 को कॉरिडोर पर 2 करोड़, 2 मई 2026 को 143 दिनों में 3 करोड़ और 10 अगस्त 2026 को महज 101 दिनों में 4 करोड़ कम्यूटर जर्नी का आंकड़ा दर्ज किया गया। इस रफ्तार में और तेज़ी लाते हुए 10 नवंबर 2026 को 5 करोड़ कम्यूटर जर्नी का आंकड़ा भी पार कर लिया गया, आखिरी एक करोड़ कम्यूटर जर्नी महज 93 दिनों में दर्ज हुईं।

पिछले एक साल में ही कॉरिडोर पर 3 करोड़ से अधिक

पिछले एक साल में ही कॉरिडोर पर 3 करोड़ से अधिक कम्यूटर जर्नी रिकॉर्ड की गई हैं, जहाँ दिसंबर 2025 में दर्ज 2 करोड़ से बढ़कर नवंबर 2026 में यह आंकड़ा 5 करोड़ तक पहुंच गया। उल्लेखनीय है कि इसी अवधि के दौरान 22 फरवरी 20
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 9 =

Related Articles

जब इंदिरा गांधी ने US प्रेसीडेंट को निक्सन दिया धमका

जब इंदिरा गांधी ने US प्रेसीडेंट को निक्सन दिया धमका

अमेरिका से संबंधों को लेकर विपक्ष हमलावर

अमेरिका से संबंधों को लेकर विपक्ष हमलावर

ट्रंप की तारीफ बनी पीएम मोदी के गले की फांस

ट्रंप की तारीफ बनी पीएम मोदी के गले की फांस

टिकट काटने भाजपा में बगावत की आशंका

टिकट काटने भाजपा में बगावत की आशंका