जब इंदिरा गांधी ने US प्रेसीडेंट को निक्सन दिया धमका
जब इंदिरा गांधी ने US प्रेसीडेंट को निक्सन दिया धमका
10
Share
Share
भारत का प्रेशर में लाने के लिए रिचर्ड निक्सन ने नहीं छोड़ी कोई कोर कसर, लेकिन इंदिरा गांधी नहीं हटीं पीछे
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 की जंग के दौरान एक वक्त ऐसा भी आया जब तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को धमका दिया था। तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर ने पूर्वी पाकिस्तान में मानवीय संकट और करीब एक करोड़ शरणार्थियों के भारत आने के बावजूद पाकिस्तान का समर्थन किया था। संयुक्त राष्ट्र में भी अमेरिका ने भारत को आक्रामक ठहराने और तत्काल युद्धविराम के प्रस्ताव रखे। भारत पर सैन्य और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए दिसंबर 1971 में अमेरिका ने अपने परमाणु-सक्षम विमानवाहक पोत ‘यूएसएस एंटरप्राइज’ के नेतृत्व में नौसेना के सातवें बेड़े को बंगाल की खाड़ी की ओर रवाना किया।
इंदिरा गांधी का रिचर्ड निक्सन को दो टूक
इस दबाव के बावजूद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने युद्धविराम की मांग को ठुकरा दिया। इससे पहले अगस्त 1971 में भारत ने सोवियत संघ के साथ ‘शांति, मित्रता और सहयोग की संधि’ पर हस्ताक्षर कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कर ली थी। सोवियत नौसेना की सक्रियता और भारत की दृढ़ कूटनीति के चलते अमेरिकी बेड़ा आगे नहीं बढ़ सका और 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के साथ बांग्लादेश का उदय हुआ।
Leave a comment