Home मेरठ कैंसर के इलाज के लिए डा. वाजपेयी ने दिए 6 करोड़
मेरठ

कैंसर के इलाज के लिए डा. वाजपेयी ने दिए 6 करोड़

कैंसर के इलाज के लिए डा. वाजपेयी ने दिए 6 करोड़

Share
कैंसर के इलाज के लिए डा. वाजपेयी ने दिए 6 करोड़
Share

कुल 11 करोड़ का इंतजाम अब मेडिकल में हो सकेगा कैंसर का इलाज

मेरठ। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के प्रसासों से अब कैंसर जैसी जनलेवा बीमारी का मेरठ स्थित एलएलआरएम मेडिकल में उच्च स्तरीय इलाज संभव हो सकेगा। इसके लिए डा. वाजपेयी ने अपनी सांसद निधि से छह करोड़ की राशि दी है इसके अलावा 5 करोड़ की रकम का इंतजाम उन्होंने भारत सरकार की एन. एच. एम. की निधि से कराया है। इसके बाद अब एलएलआरएम में ं कैन्सर का डे-केयर सैन्टरमें कैंसर का उच्च स्तरीय निदान और इलाज की आधारभूत सुविधाओं का सुदृढीकरण हो सकेगा। यह जानकारी डा. वाजपेयी ने मोहनपुरी स्थित अपने कैंप कार्यालय पर बुलायी गयी प्रेस वार्ता में दी।

ये मशीनें लगेंगी

उन्होंने बताया कि इस रकम से कोबाल्ट 60, टैलीथ्रेपी मशीन, मैमोग्राफी मशीन, इम्यूनोंहिस्टो कैमेस्ट्री, फ्लोसाइटो मीटरी, उन्नत निदान हेतु इलाज में प्रयोग किए जाने वाले रसायन की एक साल के लिए व्यवस्था। उन्होंने बताया कि केवल मेरठ ही नहीं इस सुविधा के शुरू होने के बाद गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, सहारनपुर, बुलन्दशहर, बिजनौर, मुज्जफरनगर, बागपत शामली हापुड जिले मुख्यत: लाभान्वित होंगे। हरियाणा स्थित झज्जर एम्स जो कैंन्सर की विशेष चिकित्सा का संस्थान हैं, को भी मेरठ के मेडीकल कॉलेज के साथ टैली कन्सलटेंशन से जोडने का प्रयास चल रहा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मैंने सांसद निधि से 6 करोड़ रूपये देने का प्रस्ताव मेडिकल कॉलिज, मेरठ में कैंसर से सम्बन्धित परीक्षण प्रयोगशाला और चिकित्सा की मशीन को मद में देने की सहमति दी थी। इस मद में कुल व्यय 11 करोड़ रूपये था, शेष 5 करोड़ रूपये के लिये राज्य सरकार द्वारा भारत सरकार को एनएचए खाते मुहैय्या कराए गए हैं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 6 =

Related Articles

राज्य लोक नृत्य प्रतियोगिता मेरठ का नाम किया रौशन

राज्य लोक नृत्य प्रतियोगिता मेरठ का नाम किया रौशन

श्रीवामन मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

श्रीवामन मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

FIR पर पुलिस को कोर्ट में घसीटेंगे कांग्रेसी

FIR पर पुलिस को कोर्ट में घसीटेंगे कांग्रेसी

अपहरण नहीं प्रेम प्रसंग आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत

अपहरण नहीं प्रेम प्रसंग आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत