Home मेरठ राज्य लोक नृत्य प्रतियोगिता मेरठ का नाम किया रौशन
मेरठ

राज्य लोक नृत्य प्रतियोगिता मेरठ का नाम किया रौशन

राज्य लोक नृत्य प्रतियोगिता मेरठ का नाम किया रौशन

Share
राज्य लोक नृत्य प्रतियोगिता मेरठ का नाम किया रौशन
Share

श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज, मटौर मेरठ की छात्राओं ने लहराया परचम

मेरठ/प्रयागराज। एनसीईआरटी नई दिल्ली के तत्वाधान में राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रयागराज में आयोजित राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता में श्री मल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 17 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नृत्य कला के माध्यम से लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशलों के प्रति समाज को जागरूक करना था। इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीरज तोमर ने खुशी जाहिर करते हुए इसका पूरा श्रेय संगीत शिक्षिका अंजलि मैम के उत्कृष्ट मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया। इसके साथ ही उन्होंने तैयारी में शिक्षिका पूजा मैम के मिले विशेष सहयोग की भी सराहना की।

इन छात्राओं ने किया नाम रौशन

प्रदेश स्तरीय इस प्रतियोगिता में मेरठ और अपने कालेज का नाम रौशन करने वाली छात्राओं में परी पुत्री अजय कुमार, हिमानी पुत्री यशवीर सिंह, माही पुत्री दीपक, अहाना पुत्री रहीसुद्दीन, खुशबू पुत्री सलीम, साक्षी पुत्री सुभाष शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल व डीआईओएस में जिला समन्वयक भूपेन्द्र सिंह ने इन बच्चियों को बधाई दी है। नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार सहित पूरे विद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं, अंजलि मैम और पूजा मैम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी प्रधानाचार्य ने दी है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =

Related Articles

कैंसर के इलाज के लिए डा. वाजपेयी ने दिए 6 करोड़

कैंसर के इलाज के लिए डा. वाजपेयी ने दिए 6 करोड़

श्रीवामन मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

श्रीवामन मंदिर में अन्नकूट का आयोजन

FIR पर पुलिस को कोर्ट में घसीटेंगे कांग्रेसी

FIR पर पुलिस को कोर्ट में घसीटेंगे कांग्रेसी

अपहरण नहीं प्रेम प्रसंग आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत

अपहरण नहीं प्रेम प्रसंग आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत