श्रीवामन महाराज मंदिर में श्री गोवर्धन पर्व अन्नकूट परंपरागत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया
मेरठ। महानगर के सदर स्थित प्राचीन सिद्धपीठ माने जाने वाले श्रीवामन महाराज मंदिर में श्री गोवर्धन पर्व अन्नकूट परंपरागत श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जमा हुए। बड़ी संख्या सदर और गंंज बाजार के व्यापारियों की भी रही। मंदिर प्रांगण में प्रात: काल से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बहुत जुटने लगी। आज श्री वामन भगवान जी का विशेष भव्य श्रृंगार पंडित जितेंद्र शर्मा ने किया। साथ ही विशेष आरती पंडित नंदकिशोर शर्मा ने की व अन्नकूट भोग प्रसाद अर्पित किया गया । तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को अन्नकूट भोग प्रसाद वितरण किया गया। भोग प्रसाद में हलवा , पुरी , कढ़ी , चावल , मिक्स सब्जी , बाजरा , मूंग , काशीफल इत्यादि वस्तु श्रद्धालुओं को वितरित की गई ।
ये रहे मौजूद
आयोजन से जुड़े संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री व भाजपा नेता अंकित मनू ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष जुगल किशोर गर्ग, अंकित गुप्ता मनु , अनिल मित्तल , गौरव गुप्ता, हेमन्त बिन्दल, नानक चंद अग्रवाल , नीरज जिंदल , अजय अग्रवाल , अशोक मित्तल आदि का विशेष सहयोग रहा।
Leave a comment