आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला
5
Share
Share
प्रदर्शन से पहले कई नेताओं को कर लिया पुलिस ने हाउस अरेस्ट, मेरठी कार्यकर्ता लखनऊ प्रदर्शन में भी होंगे शामिल
मेरठ। एसआईआर के नाम पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शनकारी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मवाना रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कार्यकर्ताओें ने मवाना रोड स्थित तलवार पेट्रोल पंप के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने “न डरेंगे, न झुकेंगे, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा” का नारा भी लगाया। जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक एवं धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। अंकुश चौधरी ने कहा कि देश के संविधान ने हर नागरिक को समान मताधिकार दिया है। चाहे देश का प्रधानमंत्री हो या आखिरी पंक्ति में खड़ा अंतिम व्यक्ति, कितना ही बड़ा पूंजीपति हो या गरीब, हर नागरिक के वोट की ताकत समान होती है।
लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन
अंकुश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की यह लड़ाई किसी एक पार्टी की लड़ाई नहीं है। यह देश के करोड़ों मतदाताओं के अधिकारों की लड़ाई है। आम आदमी पार्टी कल लखनऊ में AAP के वरिष्ठ नेता उत्तर प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन होगा। पार्टी नेताओं की तरफ से होने वाले इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पहले ही नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। हाउस अरेस्ट के बावजूद प्रदेश प्रवक्ता व जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी AAP कार्यकर्ताओं के साथ सड़कों पर उतरे मवाना रोड पर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। अंकुश चौधरी को गंगानगर पुलिस द्वारा देर रात मवाना रोड स्थित उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर लिया था।
Leave a comment