Home मेरठ रैपिड का छात्रों के लिए आउटरिच प्रोग्राम
मेरठ

रैपिड का छात्रों के लिए आउटरिच प्रोग्राम

रैपिड का छात्रों के लिए आउटरिच प्रोग्राम

Share
रैपिड का छात्रों के लिए आउटरिच प्रोग्राम
Share
मेरठ। देश में शासन के 12 वर्षों के परिवर्तनकारी बदलावों के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी समारोहों के तहत एनसीआरटीसी ने सराय काले खां रैपिड/नमो भारत स्टेशन पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली सहित विभिन्न संस्थानों के छात्रों तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को नमो भारत से परिचित कराने के लिए फैमिलराइज़ेशन आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार की ‘रिफॉर्म उत्सवÓ पहल के तहत आयोजित किया गया, जो नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण, संस्थागत सुधारों और जनकल्याण को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालयों और विभागों द्वारा किए गए प्रमुख परिवर्तनकारी उपायों से जनता को परिचित कराने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसका मकसद रैपिड की विशेषताओं, इसके सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक प्रभाव, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा प्रोटोकॉल और आवश्यक यात्रा दिशा-निर्देशों से परिचित कराना था। प्रतिभागियों ने भारत की प्रथम सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल प्रणाली के परिचालन संबंधी जानकारी प्रत्यक्ष प्राप्त की। उन्होंने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी का अनुभव किया जहाँ ट्रैवलेटर युक्त फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भारतीय रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और मेट्रो स्टेशन को आपस में निर्बाध रूप से जोड़ता है। इंटरैक्टिव चर्चा और स्टेशन के गाइडेड टूर के माध्यम से, एनसीआरटीसी की टीम ने प्रतिभागियों को उन प्रणालियों और प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी दी, जो नमो भारत में सुरक्षित, सुविधाजनक और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करती हैं। प्रतिभागियों को यह भी बताया गया कि किस प्रकार महिलाएं इस परिवर्तन का नेतृत्व कर रही हैं। ट्रेन ऑपरेटर, स्टेशन कंट्रोलर और विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां एक बड़ी संख्या में महिलाएं कुशलतापूर्वक संभाल रही हैं। प्रतिभागियों ने महिलाओं के लिए समर्पित कोच और सभी यात्रियों की सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एनसीआरटीसी द्वारा किए गए अन्य उपायों की सराहना की। उन्होंने नमो भारत नेटवर्क में विशेष रुचि दिखाई और एक डेडिकेटेड क्षेत्रीय कम्यूटर रेल प्रणाली की आवश्यकता, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी एवं गतिशीलता पर इसके प्रभाव तथा भविष्य में प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे। एनसीआरटीसी की टीम ने उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए इस पहल के पीछे की परिकल्पना तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आधुनिक, कुशल और एकीकृत क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क विकसित करने में इसकी भूमिका के बारे में परिचित कराया। छात्रों और अन्य प्रतिभागियों ने सराय काले खां स्टेशन स्थित स्टेशन कंट्रोल रूम का भी दौरा किया। यहां उन्हें स्टेशन संचालन, यात्रियों की आवाजाही तथा आधुनिक ट्रेनों के परिचालन से संबंधित दैनिक गतिविधियों के प्रबंधन में प्रयोग की जाने वाली उन्नत प्रणालियों के बारे में जानकारी दी गई।

उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाओं से भी परिचित

सुरक्षा अधिकारियों और स्टेशन प्रभारी ने प्रतिभागियों को नमो भारत स्टेशनों की उन्नत सुरक्षा व्यवस्थाओं से भी परिचित कराया। उन्हें डुअल-व्यू एक्स-रे बैगेज निरीक्षण प्रणाली से लैस एआई-इनेबल्ड लगेज स्कैनर के बारे में बताया गया, जो यात्रियों के सामान की अधिक प्रभावी सुरक्षा जांच सुनिश्चित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान नमो भारत प्रणाली में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए विभिन्न प्रावधानों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रत्येक ट्रेन में महिलाओं के लिए एक समर्पित कोच की व्यवस्था है, जबकि अन्य कोचों में महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए सीटें आरक्षित हैं। स्टेशनों और ट्रेनों की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाती है। पर्याप्त एवं बेहतर रोशनी वाले स्टेशन परिसर, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और बेहतर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी जैसे उपाय यात्रियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में योगदान देते हैं। प्रतिभागियों को स्टेशन के भीतर सुविधाजनक आवागमन के लिए उपलब्ध ट्रैवलेटर, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाओं के साथ ही, स्टेशन के डिजाइन और संचालन में शामिल किए गए सुरक्षा प्रावधानों से अवगत कराया गया।

ट्रेन में यात्रा का अवसर

इस इंटरैक्टिव सेशन में प्रदान की गई जानकारी का प्रत्यक्ष अनुभव कराने के लिए प्रतिभागियों को नमो भारत ट्रेन में यात्रा का अवसर प्रदान किया गया। इस यात्रा के दौरान उन्हें नमो भारत प्रणाली तथा इसकी यात्री सुविधाओं और परिचालन विशेषताओं को करीब से देखने का अवसर मिला। ऐसी पहलों के माध्यम से एनसीआरटीसी छात्रों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स को आधुनिक क्षेत्रीय परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार में निहित तकनीक, परिचालन प्रणालियों और यात्री-केंद्रित सुविधाओं को करीब से समझने का अवसर प्रदान कर रहा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 7 =

Related Articles

निगम का वार्ड 33 घोसीपुर तोफनपुरी समस्याओं से बेजार

निगम का वार्ड 33 घोसीपुर तोफनपुरी समस्याओं से बेजार

सदर दिगम्बर जैन इंटर में सौरभ सागर जी महाराज के प्रवचन

सदर दिगम्बर जैन इंटर में सौरभ सागर जी महाराज के प्रवचन

RG को डा. वाजपेयी की सौगात

RG को डा. वाजपेयी की सौगात

9 से 19 अक्टूबर तक रामलीला मंचन

9 से 19 अक्टूबर तक रामलीला मंचन