लॉस्ट एपिसोड में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ बचपन के राज खोलती नजर आएंगी, एक बार महिला-विरोधी (Sexist) और आपत्तिजनक बयानों के लिए विवादों में रहा, लगेगा सितारो का मेला
नई दिल्ली। करीब बाइस साला लंबे सफर के बाद अपने 9वें सीजन के साथ करण जौहर का चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) को बंद करने का फैसला हो चुका है। अब यह OTT पर दोबारा नजर नहीं आने वाला है। यह बात अलग कि इसकी जगह कोई नया इससे मिलता जुलता बेहद हॉट दूसरा सीरियल करन ही लेकर आ जाएं। 14 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाला इसका नया सीजन इस शो का आखिरी सीजन होगा। रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट इस बार अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ बचपन के राज खोलती नजर आएंगी। इस आखिरी सीजन (सीजन 9) के लिए मेकर्स या होस्ट करण जौहर की तरफ से अभी तक पूरी आधिकारिक गेस्ट लिस्ट (Official Guest List) जारी नहीं की गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर लीक हुई संभावित लिस्ट के अनुसार, शो के आखिरी सीजन को बेहद धमाकेदार बनाने के लिए कई बड़े सुपरस्टार्स और आइकॉनिक जोड़ियों को अप्रोच किया गया है। खबरों के मुताबिक, सुपरस्टार सलमान खान इस सीजन के ओपनिंग एपिसोड में बिल्कुल अकेले (Solo) नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार, अजय देवगन, विक्की कौशल, दिलजीत दोसांझ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना जैसी मशहूर हस्तियों के भी इस आखिरी सीजन में शामिल होने की मजबूत चर्चा है। खबरों की मानें तो इन दोनों ने एक बेहद मजेदार एपिसोड की शूटिंग पूरी भी कर ली है, जिसमें अर्जुन कपूर का कैमियो हो सकता है। न्यूली मैरिड कपल साउथ और बॉलीवुड सेंसेशन विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना पहली बार शादीशुदा जोड़े के तौर पर शो में डेब्यू कर सकते हैं।हर चीज का अंत
करण के अनुसार, 22 साल का यह सफर बहुत लंबा और यादगार रहा है, लेकिन हर सफर का एक सही वक्त पर अंत होना तय होता है। उनका मानना है कि अब इस आइकॉनिक शो को विदाई देने का सही समय आ गया है। रण जौहर अपने करियर के अगले दशक में अपना पूरा ध्यान फिल्मों के निर्देशन (Filmmaking) और नई कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने पर केंद्रित करना चाहते हैं।जब करन और हार्दिक ने मांगी माफी
करन विद काॅफी के एक एपिसोड इतिहास में अपने अश्लील, महिला-विरोधी (Sexist) और आपत्तिजनक बयानों के लिए सबसे ज्यादा विवादों में रहा। इसमें मेहमान के तौर पर कोई बॉलीवुड एक्टर्स नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और केएल राहुल (KL Rahul) शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और असभ्य बातें कहीं। उन्होंने नाइट्स क्लब्स में महिलाओं को ऑब्जेक्टिफाई करने, उनके नाम भूल जाने और अपनी सेक्स लाइफ के बारे में अपने माता-पिता के सामने डींगें मारने जैसी बातें खुलेआम शेयर कीं। होस्ट करण जौहर ने भी शो के फॉर्मेंट के मुताबिक दोनों युवा क्रिकेटरों से उनकी पर्सनल लाइफ, रिलेशनशिप्स और डेटिंग को लेकर कई बेहद निजी और तीखे सवाल पूछे, जिसके बहाव में आकर हार्दिक ने हदें पार कर दीं। इस एपिसोड के प्रसारित (6 जनवरी 2019) होने के बाद देश भर में भारी नाराजगी देखी गई। विवाद इतना बढ़ा कि मेकर्स को उस एपिसोड को तुरंत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाना पड़ा। हार्दिक और राहुल दोनों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी और लोकपाल जांच के बाद उन पर 20-20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
Leave a comment