Home मेरठ एमडी ने किया नोएडा में नए बिजलीघर का निरीक्षण
मेरठ

एमडी ने किया नोएडा में नए बिजलीघर का निरीक्षण

एमडी ने किया नोएडा में नए बिजलीघर का निरीक्षण

Share
एमडी ने किया नोएडा में नए बिजलीघर का निरीक्षण
Share

अचानक नोएडा साइट पर पहुंचे पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता, अधिकारियों से ली निर्माणाधीन बिजलीघर के कार्य प्रगति की जानकारी

मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी रवीश गुप्ता ने नोएडा क्षेत्र मे आर०डी०एस०एस० (Revamped Distribution Sector Scheme) मॉडर्नाइजेशन योजना के तहत सैक्टर 132 नोएडा के अन्तर्गत निर्माणाधीन 33/11 केवी सबस्टेशन एवं सैक्टर 94 के अन्तर्गत निर्माणाधीन 33/11 केवी0 नए बिजलीघर का स्थलीय औचक निरीक्षण किया। उन्होनें निर्माण कार्यो की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को कार्य को तेजी से करने के सख्त निर्देश दिए।

तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता के निर्देश

पीवीवीएनएल एमडी ने नए बिजलीघरों के परिसर मे चल रहे निर्माण कार्यों, विद्युत अवसंरचना तथा अन्य संबंधित कार्यों का स्थलीय अवलोकन किया। उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्ता मानकों के साथ तेजी से कराए जाए तथा निर्माण कार्यो की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि नए बिजलीघरों के निर्माण कार्यों मे किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होनें निर्देश दिए कि दिपावली से पूर्व बिजलीघरों को बनाकर चार्ज कर लिया जाए जिससे उपभोक्ताओं कों इसका लाभ मिल सके। प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी Specifications एवं मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। उन्होनें निर्देशित किया कि कार्यो के दौरान सभी आवश्यक मानकों एवं सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ने बताया कि आरडीएसएस मॉडर्नाइजेशन योजना के अन्तर्गत बनाए जा रहे नए बिजलीघरों से विद्युत वितरण नेटवर्क को सुदृढ एवं आधुनिक बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नए बिजलीघरों के निर्माण से क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा बढती विद्युत मॉग के अनुरूप बेहतर एवं विश्वसनीय विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने मे सहायता मिलेगी।

दूसरे बिजलीघरों का भी निरीक्षण

सैक्टर 94 एवं सैक्टर 132 के अन्तर्गत बनाए जा रहे नए बिजलीघरों का निरीक्षण करने के उपरान्त प्रबन्ध निदेशक द्वारा सैक्टर 132 स्थित ओल्ड 33/11 के०वी० बिजलीघर का भी जायजा लिया गया। इस बिजलीघर मे हाल ही मे 10 एम०वी०ए० का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है जिससें क्षेत्र के पावर लोड को संतुलित करने मे सहायता मिली है। साइट विजिट के दौरान प्रबन्ध निदेशक द्वारा सेक्टर 132 स्थित ओल्ड 33/11 केवी बिजलीघर में स्थापित किए गए 10 नए पैनल का भी निरीक्षण किया गया। 10 एम०वी०ए० के नए पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से लगभग 3 हजार उपभोक्ता सीधे लाभान्वित होगें उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा लो वोल्टेज और बार-बार होने वाली ट्रिपिग से पूर्णतः राहत मिलगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + seven =

Related Articles

मस्जिद ना गिरायी तो हनुमान चालिस

मस्जिद ना गिरायी तो हनुमान चालिस

सरकार के साथ अफसरों पर वार कैसे संभव

सरकार के साथ अफसरों पर वार कैसे संभव

वक्त पर सीएम ग्रिड का काम ना निपटा तो खैर नहीं

वक्त पर सीएम ग्रिड का काम ना निपटा तो खैर नहीं

खिलाड़ियों सुविधाएं मुहैय्या कराएंगा भरोत्तोलन संघ

खिलाड़ियों सुविधाएं मुहैय्या कराएंगा भरोत्तोलन संघ