खिलाड़ियों सुविधाएं मुहैय्या कराएंगा भरोत्तोलन संघ
खिलाड़ियों सुविधाएं मुहैय्या कराएंगा भरोत्तोलन संघ
10
Share
Share
संघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह ने ली मेरठ जिला भारोत्तोलन संघ की बैठक, अगले माह होने वाली चैपिंयनशिप की तैयारियों पर चर्चा
मेरठ। मेरठ जिला भारोत्तोलन संघ की बैठक आज संघ की अध्यक्षा ऋचा सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संघ के सचिव अमरनाथ त्यागी सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में मेरठ में भारोत्तोलन खेल को और अधिक प्रोत्साहित करने, प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने, विद्यालय स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं को चिन्हित करने तथा खिलाड़ियों को जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
चैंपियनशिप की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में अक्टूबर माह में जिला स्तरीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित कराने को लेकर भी चर्चा की गई। चैंपियनशिप के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को पहचानने एवं आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। संघ की अध्यक्षा ऋचा सिंह ने कहा कि मेरठ में भारोत्तोलन के क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। संघ का प्रयास रहेगा कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, उचित मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर मंच मिले। संघ के सचिव अमरनाथ त्यागी ने खिलाड़ियों के हित में नियमित प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा संघ के कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने पर अपने विचार रखे। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी भारोत्तोलन खेल के विकास एवं खिलाड़ियों के हित से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे। संघ द्वारा प्राप्त सुझावों पर आगामी कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।
मीराबाई चानू को बधाई
भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू द्वारा जापान के नागोया में आयोजित एशियाई खेलों में महिला 49 किलोग्राम वर्ग में ऐतिहासिक रजत पदक जीतने पर मेरठ जिला भारोत्तोलन संघ की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संघ ने कहा कि मीराबाई चानू की उपलब्धि भारतीय भारोत्तोलन के लिए गौरव का विषय है और देश के युवा भारोत्तोलकों के लिए प्रेरणादायी है। संघ ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक मे ऋचा सिंह अध्यक्षा, अमरनाथ त्यागी सचिव, सविता चौधरी, मनोज कुमार, अंशिका त्यागी, प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
Leave a comment