Home Uncategorized शहर के नालों के लिए 67.73 करोड़ मिले
Uncategorized

शहर के नालों के लिए 67.73 करोड़ मिले

शहर के नालों के लिए 67.73 करोड़ मिले

Share
शहर के नालों के लिए 67.73 करोड़ मिले
Share

शहर के नालों के लिए शासन से ६७.७३ करोड़ मिले, कैंट की एक बड़ी आबादी को मिलेगा जलभराव की मुसीबत से छुटकारा

लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में जली कोठी, थापरनगर, पटेल नगर, सदर के वार्ड नंबर 3,4,5 बेगमपुल, सोतीगंजदो प्रमुख नालों के निर्माण को मिली स्वीकृति, 67.73 करोड़ की परियोजनाओं से मिलेगा 2 लाख से अधिक लोगों को लाभ
मेरठ। कैंट विधानसभा क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को जलभराव की मुसीबत से मुक्ति मिलेगी। जिन इलाकों को राहत की तैयारी है उनमें जलीकोठी, थापरनगर, पटेल नगर सदर के वार्ड नंबर तीन, चार व पांच के अलावा बेगमपुल और सोतीगंज शामिल हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र में जलभराव एवं जलनिकासी की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में विधायक अमित अग्रवाल के प्रयासों से बड़ी सफलता मिली है। उनके प्रयास के क्रम में मेरठ के दो प्रमुख नालों के निर्माण की परियोजनाओं को शासन नगर विकास विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है, जिन पर कुल ?67.73 करोड़ की लागत आएगी।

नगर विकास मंत्री को लिखा था पत्र

अमित अग्रवाल द्वारा नगर आयुक्त को 21 अप्रैल 2026 को पत्रांक संख्या 5872 तथा पत्रांक संख्या 6039 तथा 6040/वि0मे0कैंट/ 03 जुलाई, 2026 के माध्यम से नगर विकास मंत्री तथा प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर एवं व्यक्तिगत रूप से भेंट कर मेरठ नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख नालों के चौड़ीकरण एवं पक्कीकरण की मांग की गई थी। महानगर व छावनी की बढ़ती जनसंख्या तथा नए आवासीय क्षेत्रों एवं कॉलोनियों के विकास के कारण पुराने एवं संकरे नालों की क्षमता कम पड़ने से उत्पन्न जलभराव की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। विधायक अमित अग्रवाल ने बरसात के दौरान इन क्षेत्रों में होने वाली गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए प्रमुख नालों के निर्माण, पक्काकरण, ढके नाले बनाने की मांग की थी।

ये हैं नाले

रोहटा रेलवे क्रॉसिंग से ईदगाह तक वाया सिटी रेलवे रोड जैन नगर, एवं आनंदपुरी होते हुए ईदगाह तक 1.575 किलोमीटर लंबे कवर्ड आरसीसी नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर 25.14 करोड़ की लागत आएगी। इससे लगभग 65,000 नागरिकों तथा 3 वार्डों फाजलपुर (वार्ड 25), गोलाबड़ (वार्ड 22), जैन नगर (वार्ड 42) तथा छावनी क्षेत्र को लाभ मिलेगा और जल भराव से मुक्ति मिलेगी और आवागमन सुलभ हो जाएगा। जली कोठी क्रॉसिंग से बच्चा पार्क तक 0.75 किलोमीटर लंबे आरसीसी कवरड नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर ?42.59 करोड़ की लागत आएगी। इससे लगभग सवा लाख नागरिकों एवं नगर निगम के 3 वार्ड तथा छावनी के 3 वार्डों को लाभ मिलेगा। लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में जली कोठी, थापरनगर, पटेल नगर, सदर के वार्ड नंबर 3,4,5 बेगमपुल, सोतीगंज आदि है यह नाला पूर्ण रूप से कवरड बनाया जाएगा। नाले के ऊपर लगभग 300 मीटर लंबे कॉरिडोर (लिंक मार्ग) का निर्माण शहीद स्मारक चौक से पटेल नगर पुलिया तक किया जाएगा। आवागमन का मार्ग सुगम हो जाएगा। इससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और नागरिकों को बड़ी सुविधा मिलेगी। यह कोरिडोर (लिंक रोड) पूर्व में प्रस्तावित एलिवेटेड रोड का विकल्प होगा। एलिवेटेड रोड बनाने में कुछ तकनीकी कठनाई आ रही थी।

कैंट विधायक ने जताया आभार

अमित अग्रवाल ने कैंट व नगर विधानसभा क्षेत्र की दोनों महत्वपूर्ण परियोजनाओं की स्वीकृति पर नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद वर्षाकाल के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, शहर की जलनिकासी व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्वच्छता एवं जनसुविधाओं में भी व्यापक सुधार आएगा। विशेष रूप से कवरड नाले एवं उसके ऊपर बनने वाले मार्ग एवं कॉरिडोर (लिंक रोड) से जलनिकासी के साथ-साथ यातायात व्यवस्था और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Related Articles

बारिश के नाम से अब लोगों को लगने लगा है डर

बारिश के नाम से अब लोगों को लगने लगा है डर

भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची से तय किसमें कितना है दम

भाजपा की जिला कार्यकारिणी सूची से तय किसमें कितना है दम