नाले नालियों व रोड साइड पर कब्जे करने वालों को सख्ती से चेतावनी, निगम के दस्ते को देखकर अवैध कब्जे करने वालो में मचा हड़कंप सामान उठाकर भागे
मेरठ। नगर निगम प्रशासन ने आज प्रवर्तन दल के सहयोग से गांधी आश्रम से गढ़ रोड तेजगढ़ी चौराहे तक अभियान चलाकर अवैध कब्जे करने वालों को खदेड़ा। महानगर के लिए तमाम मुसीबतों की वजह बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए निगम अफसरों व प्रवर्तन दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। अवैध कब्जे करने वालों को निगम के अफसरों ने सख्त लहजे मेंं चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने दोबारा नाले नालियों या रोड साइड पर कब्जे किए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएंगी। नगरायुक्त सौरभ गंगावार के निर्देश पर आज नगर निगम की सहायक नगरायुक्त तनुजा निगम, संपत्ति प्रभारी भोला नाथ गौतम, लेखपाल राजकुमार व रुदेश तथा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संजीव तोमर व प्रवर्तन दल का सारा स्टाफ गढ़ रोड गांधी आश्रम पहुंचा।
इलाके में मचा हड़कंप
नगर निगम अफसरों और प्रवर्तन दल को देखकर गांधी आश्रम गढ़ रोड इलाके में जिन्होंने अवैध कब्जे किए हुए हैं उनमें हड़कंप मच गया। वहां भारी भीड़ जमा हो गई। सहायक नगरायुक्त तनुजा मिश्रा के निर्देश पर जैसे ही कार्रवाई शुरू की वहां हड़कंप मच गया। प्रवर्तन दल की टीम ने नाल नालियों पर कब्जे कर रखा सामान हटाना शुरू कर दिया। इसका कब्जा करने वालों ने विरोध किया। हालांकि प्रवर्तन दल के स्टाफ ने उन्हें खदेड़ दिया। यहां नाले नालियों को मुक्त कराने के बाद निगम का दस्ता सीधे गांधी आश्रम चौराहे पर पहुंचा। वहां कार्रवाई करने के बाद शोहराबगेट डिपो के आसपास कब्जा करने वालों को हटाया गया। निगम अफसरों ने कब्जा करने वालो ंको चेतावनी दी कि यदि दोबारा यहां कब्जा कर बाधा पैदा की तो कानूनी कार्रवाई की जाए। शोहरागेट से तेजगढ़ी चौराहे तक अनेक जगह रोड साइडों तथा नाले नालियों पर लोगों ने कब्जे किए हुए थे। इस दौरान हंगामा भी हुआ। नगरायुक्त सौरभ गंगावर ने कहा कि नाले नालियों पर अवैध कब्जों की वजह से जलभराव की समस्या पैदा हो गयी है। बारिश के मौसम में जलभराव का मुख्य कारण नाले नालियों पर अवैध कब्जे होते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद ही नाले नालियों को कब्जे नहीं करने चाहिए। नाले नालियों पर कब्जे करने वालों को समझदारी दिखाते हुए खुद ही नाले नालियों को कब्जा मुक्त कर देना चाहिए।
Leave a comment