Home मेरठ जिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन
मेरठ

जिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन

जिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन

Share
जिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन
Share

मेरठ। जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सूबे के विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ राष्ट्रगान के अपमान मामले को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। गौरव भाटी ने बताया कि उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष के कथित आचरण के प्रकरण में निष्पक्ष जांच हेतु महामहिम राज्यपाल के नाम जि़ला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। जि़ला प्रवक्ता सय्यद आमिर रज़ा ने कहा कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें राष्ट्रगान के दौरान उनके मंच से नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल से चले जाने का दृश्य दिखाया जा रहा है। राष्ट्रगान भारत के राष्ट्रीय गौरव एवं सम्मान का प्रतीक है। यह किसी दल विशेष की संपत्ति नहीं है। संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति से यह अपेक्षा की जाती है कि वह संविधान और राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान की सर्वोच्च मिसाल प्रस्तुत करें। उक्त घटना से आम जनमानस में गहरा आक्रोश एवं गंभीर प्रश्न उत्पन्न हुए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर मानती हैं। इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और अगर जांच में राष्ट्रीय गान का अनादर पाया जाता है तो सख्त कार्यवाही की जाए।

संगठन प्रभारी राकेश कुशवाहा ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि वायरल वीडियो की सत्यता की फॉरेंसिक एवं तकनीकी जांच कराई जाए तथा घटनास्थल के समस्त सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी को सुरक्षित कर उसकी जांच की जाए। कार्यक्रम के आयोजकों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के लिखित बयान दर्ज कराए जाएं। राष्ट्रगान के दौरान वास्तव में क्या घटनाक्रम हुआ, इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जांच में यदि राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 अथवा किसी अन्य प्रचलित कानून का उल्लंघन पाया जाता है, तो विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ये रहे मौजूद
इस दौरान नसीम सैफी, योगी जाटव, मोनिंदर सूद बाल्मीकी, अभिमन्यु त्यागी, हाजी शबनूर, के•डी शर्मा, पीतांबर सिंह प्रजापति, उमरदराज़, एस के शाहरुख, उवैस अंसारी, अवनीश पंवार, मतलूब, सोनू गौतम, इरशाद सैफी, नवीन गुर्जर, उस्मान तोमर, सोनू शर्मा, गजे सिंह जाटव, भूरा मुंडाली, जवाहर सिंह, दयाचंद जाटव, गुलबहार, मतीन रज़ी, सुहैल चौहान, तरुण मालिक, तालिब मवाना, नेमपाल तोमर, रमाकांत शर्मा, अरुण कौशिक, अनीस खान, अकबर गफ्फार, इलियास राईन आदि मौजूद रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 9 =

Related Articles

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

पुलिस ने नहीं निकलने दिया छात्रों का पैदल मार्च

पुलिस ने नहीं निकलने दिया छात्रों का पैदल मार्च

स्कूल की खामियां सही करने के बजाए FIR

स्कूल की खामियां सही करने के बजाए FIR

स्वाइन फ्लू H1N1 यदि बच्चे स्कूल जाते हैं तो

स्वाइन फ्लू H1N1 यदि बच्चे स्कूल जाते हैं तो