मेरठ। हिन्दू संगठन विहिप और बंजरंग दल ने नशा मुक्त भारत अभियान के जरिये नशे से दूर रहने का संदेश दिया। इसको लेकर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी का युवाओं के नाम संदेश एलईडी के जरिये दिखाया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। बजरंग दल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि नशा समाज और विशेषकर युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ‘नशा छोड़ो-राष्ट्र जोड़ो’ अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज और देश के विकास में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया जाएगा युवाओं को सामूहिक रूप से नशा न करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन लोगों का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने नशा छोड़ कर समाज की मुख्यधारा में वापसी की है। संगठन ने घोषणा की कि बजरंग दल के प्रत्येक साप्ताहिक मिलन में 10 मिनट तक नशा मुक्ति पर चर्चा की जाएगी, ताकि युवाओं में लगातार जागरूकता बनी रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में संगठन के महानगर सह संयोजक अर्चित अग्रवाल, बल उपासना प्रमुख बिजेंद्र, विमर्श प्रमुख नमन अग्रवाल, विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक, मयंक बंसल, देव, सिद्धू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a comment