मेरठ। प्रदेश भाजपाध्यक्ष पंकज चौधरी ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सरकार का पक्ष हालांकि इस विषय को छूने में होने ने काफी परहेज बरता। पंकज चौधरी रविवार को रैपिड रेल से मेरठ के बेगमपुल स्टेशन पहुंचे। जहां भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पंकज चौधरी छावनी स्थित एसजीएम गार्डन में बूथ संख्या 312 पहुंचे जहां वह मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। और उन्होंने एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधा रोपड़ भी किया। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम को अराजनैतिक बताया। पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसमें उन लोगों का उल्लेख किया जाता है, जो देश के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। चाहे अंतरिक्ष के क्षेत्र में उपलब्धि हो, पर्यावरण संरक्षण हो, प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देने की बात हो या इको-फ्रेंडली मूर्तियां बनाने जैसे विषय हों, प्रधानमंत्री देशवासियों को सकारात्मक संदेश और प्रेरणा देते हैं।
चढ़ावा चोरी इस्तीफा संक्षेप में
श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और पेपर लीक के विरोध में देश भर में छात्र आंदालन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर बेहद शार्ट में सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने हमेशा युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री समय-समय पर युवाओं से संवाद भी करते हैं। युवा किसी दल के नहीं, बल्कि देश की ताकत और भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं को राष्ट्र की धरोहर मानती है। शिक्षा मंत्री ने जो निर्णय लिया, उसके पीछे भी यही भावना रही कि युवाओं का समय खराब न हो और वे अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें।मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर पंकज चौधरी ने कहा कि पहले दिन से ही मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ट्रस्ट ऐसी व्यवस्था करेगा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर, विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत आहलूवालिया, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, कैंट बोर्ड की निवर्तमान उपाध्यक्ष व पंजाबी नेत्री बीना वाधवा, सुनील वाधवा, कमल दत्त शर्मा, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर उपाध्यक्ष वीनस शर्मा, कार्यक्रम संयोजक नीरज मित्तल, क्षेत्रीय संयोजक नीता गुप्ता, जिला मंत्री डॉ. अजय दीवान, अंकुर गोयल खंदक, ललित अमूल, अजय गुप्ता नटराज, अंकित गुप्ता मनू, गणेश अग्रवाल, विशाल कन्नौजिया, नितिन बालाजी, नवजीत भाटिया, गौरव गोयल आदि भाजपा नेता बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave a comment