Home मेरठ बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में
मेरठ

बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में

बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में

Share
बिल आता है बिजली नहीं आती जानलेवा गर्मी में
Share

मेरठ। शहर का सबसे पुराना और खद्दर कारोबार का देश का प्रमुख केंद्र कोतवाली खंदक के खद्दर बाजार के कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां जिलाधिकारी और पीवीवीएनएल एमडी को सौंप दिए जाने का एलान किया है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री को भी अपना दुख दर्द भेज कर राहत दिलाए जाने का आग्रह किया है। खंदक बाजार व्यापार संघ के प्रधान अंकुर गोयल ने एक पत्र सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजकर बाजार के कारोबारी हालात पर बिजली संकट की वजह से पड़े रहे बुरे असर से रूबरू कराते हुए राहत का आग्रह किया है।

जून का महीना और पार करीब करीब पचास के आसपास, आसामान से आग बरस रही है और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। आमतौर र खंदक बाजार के व्यापारी सुबह साढे दस बजे बाजार में पहुंचते हैं और करीब 11 बजे तक उनके प्रतिष्ठान खुलते हैं। सुबह दस बजे से व्यापारी बाजार में पहुंचने शुरू हो गए अभी दुकानें पूरी तरह से खुल भी नहीं पायी थीं कि अचानक बिजली गुल हो गयी। यह सोचकर कि थोड़ी बहुत देर मे सप्लाई चालू कर दी जाएगी व्यापारी अपनी दुकानो के काम धंधे में लग गए। लेकिन दोपहर को करीब तीन बजे जब उनके इंन्वर्टर बोल गए और चल रहे पंखे अचानक थम गए तब उन्हें अहसास हुआ कि छह घंटे से बत्ती गुल है। खंदक बाजार की ज्यादातर दुकानें पुश्तैनी हैं। पुराने भवनों में बनी हुई हैं। गर्मी के मौसम में यदि अचानक बत्ती गुल हो जाए और छह घंटे तक ना आए तो वहां दम घुटने लगता है। काफी घना इलाका होने की वजह से ऑक्सीजन की कमी की शिकायत भी हाेने लगती है। खासकर जो लोग हार्ट पेशेंट होते हैं उनको ऑक्सीजन की कमी की शिकायत अधिक होती है।

जानलेवा गर्मी में जब छह घंटे लंबा कट लग गया तो कुछ व्यापारी बाजार के प्रधान व संयुक्त व्यापार संघ के मंत्री भाजपा नेता अंकुर गोयल के पास पहुंचे। अंकुर गोयल को पता था कि व्यापारी क्यों आए हैं। उन्होंने बिजली अफसरों को कॉल लगा दी। लेकिन कई बार कॉल लगाए जाने के बाद भी किसी भी बिजली अफसर ने कॉल का रिप्लाई नहीं दिया। अफसरों के रवैये ने खंदक के व्यापारियों का पारा हाई कर दिया। उसके बाद व्यापारियों ने बैठक की और तय किया गया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां डीएम और पीवीवीएनएल एमडी को सौंप देंगे। इन हालात में व्यापार करना संभव नहीं है। जून के महिने में यदि छह से आठ घंटे लंबा कट लग जाएग तो फिर कोई व्यापारी भला कैसे काम कर सकता है। खंदक बाजार में दो बेकरी भी हैं। इन दोनों बेकरी में ज्यादातर आइटम फ्रीज वाले हैं। लेकिन जब आठ घंटे लंबा कट लगा तो फ्रीज के तमाम आइटम खराब हो गए। क्योंकि ये आइटम बगैर कलूलिंग के खराब हो जाते हैं। मजबूरन बेकरी संचालक को खराब हुए आइटमों को फैंकना पड़ा।

सीएम और प्रभारी मंत्री से शिकायत

बिजली की समस्या को लेर प्रधान अंकुर गोयल ने पहले सीएम योगी को टैग करते हुए उन्हें खंदक बाजार में बिजली की समस्या को लेकर टैग किया। उसके बाद उन्होंने एक पत्र मेरठ जिले के प्रभारी मंत्री को प्रेषित किया। जिसमें केवल खंदक बाजार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के हालात की जानकारी दी है। अंकुर गोयल ने बताया कि यदि अब हालात नहीं सुधरे तो वह बुधवार को प्रतिष्ठानों की चाबियां अधिकारियों को सौंप देंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − two =

Related Articles

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

पसंद के स्कूल में तैनाती को हाईकोर्ट की ना

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

टीचर मांग रहे जनगणना कार्य का भुगतान

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

होटलों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर सघन चैकिंग

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें