Home मेरठ कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन
मेरठ

कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन

कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन

Share
कलेक्ट्रेट पर जिला कांग्रेस का प्रदर्शन डीएम को ज्ञापन
Share
मेरठ। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव भाटी के नेतृत्व मे ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा आम जनता की ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज़िला अधिकारी कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। ज़िलाध्यक्ष गौरव भाटी द्वारा कहा गया कि भाजपा सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी के दामों में बेतहाशा वृद्धि की गई है। इससे पूर्व व्यावसायिक गैस के सिलेंडरों एवं 5 किलो के घरेलू सिलेंडर के दामों में भी अप्रत्याशित वृद्धि की गई थी। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में की जा रही लगातार वृद्धि से घरेलू उपयोग की वस्तुओं सहित आम जनमानस के उपयोग में आने वाली रोजमर्रा की प्रत्येक वस्तु की कीमतों में वृद्धि होना स्वाभाविक है। इस महंगाई का आम जनता पर भारी प्रभाव पड़ रहा है पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से बस, ऑटो, टैक्सी का किराया बढ़ गया है। रोज़ काम पर जाने वाले मज़दूर, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है, घरेलू एवं व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर महंगे होने से गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो रहा है, डीज़ल महंगा होने से माल-भाड़ा बढ़ गया है। इसका सीधा असर सब्जी, फल, दाल, आटा, चावल जैसी रोजमर्रा की चीजों पर पड़ा है, किसान परेशान है डीज़ल के दाम बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है। ट्रैक्टर, पम्पसेट चलाना महंगा हो गया है, जिससे किसान की कमर टूट रही है, एक तरफ युवा बेरोज़गार घूम रहे हैं दूसरी तरफ महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल-डीज़ल व सीएनजी के दामों में की गई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए, घरेलू व व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम आधे किए जाएं एवं गरीब परिवारों को सब्सिडी दी जाए,पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी के दायरे में लाया जाए ताकि सभी राज्यों में एक समान रेट हो, महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाई जाए, 5 किलो वाले सिलेंडर की कालाबज़ारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाए यदि सरकार द्वारा महंगाई पर नियंत्रण हेतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़क से सदन तक चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त ज़िम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से उदयवीर त्यागी, राकेश कुशवाह, योगी जाटव, अरुण कौशिक, अभिमन्यु त्यागी, डॉक्टर जफरुल्लाह खान, सुनीता मंडल, अफसा, नसीम सैफी, सय्यद रेहानुद्दीन, आदेश शर्मा, हरिओम त्यागी, नवीन गुर्जर, सुरेंद्र यादव, अवनीश पंवार, अब्दुल सत्तार, अनिल प्रमुख, हारून इदरीसी, हाजी शबनूर, एस के शाहरुख, तरुण मालिक, सय्यद ज़फर अली रिज़वी, मास्टर आसिफ, इमरान सैफी, अनीस खान, रियाज़उल्ला खान, इलियास राईन, सोनू प्रजापति, मतलूब, सोनू शर्मा, नेमपाल तोमर, उमरदराज़, उवैस अंसारी, नासिर त्यागी आदि मौजूद रहे ।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 10 =

Related Articles

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन

बैल ठेला खींचकर महंगाई विराेधी प्रदर्शन

मंदिर के समीप नॉनवेज के बिक्री पर हंगामा

मंदिर के समीप नॉनवेज के बिक्री पर हंगामा

रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों का महंगाई विरोध प्रदर्शन

रिक्शा चलाकर कांग्रेसियों का महंगाई विरोध प्रदर्शन

बेटियां फाउंडेशन ने संवाद कर किया जागरूक

बेटियां फाउंडेशन ने संवाद कर किया जागरूक