कैंट विधायक पहुंचे श्रद्धापुरी रामकुमार द्वार महापौर व नगरायुक्त को दिखाया नाला, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता के आग्रह पर पहुंचा था पूरा अमला, राहत की दरकार
मेरठ। कंकरखेड़ा श्रद्धापुरी इलाके में रामकुमार द्वार के पास बनवाया गया नाला आसपास के इलाके के हजारों परिवार जी का जंजाल बन गया है। दरअसल श्रद्धापुरी कालोनी मेरठ विकास प्राधिकरण ने विकसित की है। मेडा ने ही इस नाले का निर्माण कराया है, लेकिन इसे मेडा के अफसरों की काबलियत पर सवाल कहें या फिर ठेकेदार के कारिंदों की लापरवाही जिसकी वजह से नाले में पानी उलटा बह रहा है। यह नाला उलटा निर्माण कर दिया गया है। जिसकी वजह से रामकुमार द्वार श्रद्धापुरी और आसपास सटे बड़े इलाके में जबरदस्त पानी भर जाता है। इस इलाके में घरों में, बाजारों में कालोनी और गलियों में उलटा बह रहा नाले का पानी भर जाता है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने यह मामला उठाया जिसके बाद कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, नगरायुक्त वहां पहुंचे। नवीन गुप्ता ने इस पूरे इलाके का उन्हें निरीक्षण कराया और बताया कि यहां रहने वाले कैसी मुसीबत उठा रहे हैं।
नवीन गुप्ता ने कैंट विधायक को बताया नाला उलटा बना दिए जाने की वजह से नाले नालियां हमेशा लबालब रहते हैं। पानी की निकासी हो नहीं पा रही है। मच्छरों की वजह से यहां रहना मुश्किल हो गया है। बाजारों, गली मोहल्लों और घरों में जब पानी भर जाएगा तो अंदाजा लगा लीजिए कि कैसी मुसीबत से लोग दो चार हो रहे हैं। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी माना कि हालात ज्यादा खराब हैं। उन्होंने नगरायुक्त से इसको लेकर काम करने को कहा। मेडा ने जब यह कालोनी नगर निगम को हैंडओवर की थी तब सौ करोड़ से ज्यादा की रकम भी हैंडओवर की थी। नवीन गुप्ता का कहना है कि जो रकम मेडा ने दी है उसी के एक हिस्से से कुछ रकम निकालकर इस नाले को ठीक कराया जाना चाहिए। कुछ रकम निगम प्रशासन अपने फंड से खर्च करे तो बात बन जाएगी।
उलटे बह रहे नाले की वजह से जो मुसीबत खड़ी हुए है उसका उपाय इस नाले को दो जगह डिवाइड कर दिया जाए। एक ओर यह पीएसी नाले में लिंक किया जाए। इससे नाले का जो पानी सड़कों पर फैल रहा है वो दो जगह बंट जाएगा। इस मौके पर विधायक अमित अग्रवाल ने महापौर मेरठ हरिकांत अहलूवालिया, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सेंसर मलिक, पार्षद गण एवं अन्य पदाधिकारीयो के साथ क्षेत्र के नाली के जलभराव एवं सड़क से जुड़ी समस्याओं व अतिक्रमण हटाने हेतु उनके समाधान के लिए निर्देशित किया।
Leave a comment