Home मेरठ तीन राज्यों में सरकार पर हरमन सिटी पर जश्र
मेरठ

तीन राज्यों में सरकार पर हरमन सिटी पर जश्र

तीन राज्यों में सरकार पर हरमन सिटी पर जश्र

Share
तीन राज्यों में सरकार पर हरमन सिटी पर जश्र
Share

मेरठ। विधानसभा चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और तीन राज्यों में चुनाव की खुशी के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कैंप कार्यालय न्यू मोहनपुरी पर भव्य जश्र का आयोजन किया। भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे वहां आतिशबाजी की गयी और मिठाइयां बांटी गयीं। इस मौके पर संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे, पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों में बनने जा रही भाजपा की सरकार की खुशी में बागपत रोड स्थित हरमन सिटी कार्यालय पर जबरदस्त जश्र मनाया गया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जमा हुए। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल और महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी ने मिठाइयां बंटवायीं। महिला कार्यकत्रियों को लेकर बीना वाधवा पहुंची थीं। इनके अलावा भी कई दूसरी भाजपा नेत्रियां व संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी हरमन सिटी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल एवं असम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के उपरांत भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की सटीक रणनीति एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी असम और बंगाल में जीत हासिल कर रही है। पांडिचेरी, केरल, तमिलनाडु में पार्टी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। बंगाल में भाजपा सिर्फ सरकार नहीं बना रही, बल्कि भय, कुशासन और पिछड़ी मानसिकता के अंधकार से निकालकर बांग्ला अस्मिता और उसके गौरव को पुन: स्थापित करने का कार्य कर रही है। लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया के इस महापर्व को सफल बनाने हेतु सुरक्षा बलों के जवानों एवं बंगाल की जागरूक जनता को हार्दिक बधाई, आपके निर्भय मतदान का ही परिणाम है कि आज तृणमूल कांग्रेस का सूर्यास्त हो रहा है। अब अंधेरा छट चुका है, सूरज निकल चुका है, कमल खिल चुका है और बंगाल को उसका अधिकार, उसका विजन और मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रगति का नया मिशन मिल चुका है। जिला अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

ये रहे मौजूद

इस शुभ अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता बंधु, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, विधायक अमित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, मोर्चा अध्यक्ष पंकज चौहान, मोहन गुर्जर, आयुष चपराना, सुशील चौहान, पंकज गर्ग, राजेश सोम बादल चौधरी, काजू शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुटिया चौराहे पर जमा हुए भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की सरकार बनने का जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशियां मनाईं। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी के नेतृत्व में स्थित कुटिया पर कार्यकर्ता जमा हुए। इंद्रपाल बजरंगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दी। उन्होंने पार्टी की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रवीण शर्मा, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राहुल चौहान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि बटजेवरा, सोविंद्र पाल, वीर चौधरी, प्रवीण चौहान, कुलदीप शर्मा, अर्पित शर्मा, मनीष बिश्नोई, हरिओम वर्मा, सुन्दर चौहान, दीपक कुमार, विशाल चौहान और लक्ष्य मिर्ग सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा के पंजाबी नेता सुनील वाधवा ने तीन राज्यों में मिली शानदार जीत के उपलक्ष्य में लालकुर्ती पैठ एरिया में मिठाई बांटी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां जमा हुए। इनमें बड़ी संख्या में मुस्लिमों की थी। इसके अलाख खंदक बाजार में हैंडलूम वस्त्र व्यापारी संघ के प्रधान अंकुर गोयल आदि ने मिठाइ बंटवायी। सदर में अंकित मनू ने भाजपा की जीत पर जश्र मनाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर में अन्य स्थानों पर भी जश्र मनाया गया। बच्चापार्क से लेकर बुढानागेट तक कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस निकाला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + eight =

Related Articles

कार्रवाई भी और ठेकेदार को भुगतान भी मुसीबत ही मुसीबत

कार्रवाई भी और ठेकेदार को भुगतान भी मुसीबत ही मुसीबत

मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन 7 को

मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन 7 को

शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली

शिवसेना निकालेगी क्रांति रैली