Home Delhi बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर
Delhi

बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर

Share
बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत की ओर
Share

नई दिल्ली।  देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वहीं टीएमसी 100 के आंकड़े के नीचे आ गई है। केरल में यूडीएफ गठबंधन जीत की तरफ बढ़ रहा है। असम में भाजपा प्रचंड जीत की तरफ बढ़ रही है। तमिलनाडु में टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है। द्रमुक पार्टी को बड़ा झटका लगा है और पार्टी 52 सीटों पर सिमट गई है। अन्नाद्रमुक 73 सीटों पर आगे चल रही है।

पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना हो रही है । फल्‍ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्‍य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी।पश्चिम बंगाल में 293 सीटों की मतगणना हो रही है । फल्‍ता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राज्‍य में इस महीने की 21 तारीख को दोबारा वोटिंग होगी और मतगणना 24 मई को की जाएगी। यहां आपको याद दिला दें कि बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान कोलकाता के थंथनिया कालीबाड़ी मंदिर में पूजा के दौरान पीएम मोदी द्वारा फूल विक्रेता से कमल का फूल खरीदना और उसे मां काली को अर्पित करना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस प्रतीकात्मक दृश्य को भाजपा ने पश्चिम बंगाल में चुनाव में कमल (भाजपा की जीत) खिलने का संकेत बताया था वो सही साबित हो रहा है।

पीएम मोदी का करिश्माई अंदाज

भाजपा के देश के सर्वमान्य सर्वोच्च नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई अंदाज के चलते ही पश्चिम बंगाल की धरती पर कमल खिल रहा है। सुबह दस बजे तक पूरे राज्यों से आ रहे रूझानों ने साबित कर दिया है कि बंगाल की धरती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में आस्था जताते हुए भाजपा को आर्शीवाद दिया है। हालांकि यह भी सच है कि भाजपा के लिए बंगाल का सिहासन किसी कांटों के ताज से कम नहीं है। बंगाल में जितनी ज्यादा राजनीतिक सामाजिक व आर्थिक गंदगी टीएमसी शासन में फैली है उसको पहले साफ करना होगा। हालांकि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व के चलते भाजपा ने जिन राज्यों में अपनी सरकारें बनायी हैं वहां सुशासन की स्थापना की है। संगठन के पास प्रतिभावान नेताओं व कुशल प्रशासकों की कमी नहीं जो राज्य की बागडोर थाम सकें।

देश भर में जश्न का माहौल

बंगाल से दीदी के बुरे शासन की विदाई के साथ ही देश भर में केवल भाजपा ही नहीं तमाम राष्ट्रवादियों में खुशी का माहौल है। अब कम से कम बंगाल में सुचिता शासन की स्थापना की जा सकेगी। बंगला को सुरक्षित किया जा सकेगा। वहां भी देश के अन्य भाजपा शासित राज्यों की भांति विकासोन्मुख शासन की स्थापना की जा सकेगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बंगाल में पीएम मोदी की वजह से मिली जीत की बात ही कुछ और है। इस जीत में जश्न है और कुछ हट कर है।

कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल

केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के अंतिम चरण में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जोरदार बढ़त के साथ राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। रुझानों के मुताबिक यूडीएफ करीब 96 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि वाम मोर्चा 41 और भाजपा 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। के.सी. वेणुगोपाल, जिन्हें मुख्यमंत्री पद का संभावित दावेदार माना जा रहा है, भी मुख्यालय पहुंचे। उनके स्वागत में कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा और उन्हें भी कंधों पर उठाकर अंदर ले जाया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × two =

Related Articles

गाजा में पूरी रात इजरायल की एयर स्ट्राइक

गाजा में पूरी रात इजरायल की एयर स्ट्राइक

पीएम मोदी का जादू बंगाल में भी भाजपा

पीएम मोदी का जादू बंगाल में भी भाजपा

ईरान बोला अमन चाहते हैं युद्ध भी मंजूर

ईरान बोला अमन चाहते हैं युद्ध भी मंजूर

एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक

एयरकंडीशन में ब्लॉस्ट 9 जिदंगी हुई खाक