मेरठ। सदर तिलक पार्क स्थित सांई मंदिर का बीसवां स्थापना दिवस परंपरागत उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के पुजारी गौरव शास्त्री द्वारा बाबा को मंगल स्नान कराकर नए वस्त्र ग्रहण कराए उसके उपरांत आरती कर प्रसाद वितरण किया। प्रसाद वितरण में अनेक सामग्री भक्तों को दी गयी थीं। इसके अलावा सांय काल में मंदिर कार्य समिति की ओर से स्थापना दिवस के अवसर पर महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु गणों ने भाग लिया।
ये रहे शामिल
महा आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर गौरव गोयल अनिल गर्ग राहुल सिंघल रतीश सिंघल अनुज सिंगल नूपुर गोयल सौरभ गोयल राकेश गर्ग संजय तायल संजय गोयल राजेश सिंगल गौरव सिंगल विजय वर्मा राजकुमार गुप्ता क्षितिज राघव आकाश सिंगर अनुज सिंगल विराट संजय बंसल संजय भार्गव मनीष गोयल शोभित गोयल आदि श्रद्धालु गणों ने मौजूद रहकर बाबा का गुणगान किया।
Leave a comment