नई दिल्ली। लेबनान पर एयर स्ट्राइक के बाद इजरायल को ईरानी मिसाइलों का डर सताने लगा था। लेबनान से रॉकेट हमले के बाद, वाणिज्यिक केंद्र तेल अवीव और दक्षिणी तटीय शहर अशदोद सहित पूरे इजरायल में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई। इसके अलावा इजरायल को धमकाते हुए ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने अपने नवीनतम लिखित संदेश में कहा है कि इस्लामी गणराज्य अमेरिका और इज़राइल के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन एक राष्ट्र के रूप में अपने अधिकारों की रक्षा करेगा।
मिडिल ईस्ट के लिए खतरा
इजरायल क्या अब मिडिल ईस्ट की शांति के लिए गंभीर खतरा बन गया है। यह बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि ईरान और यूएस के बीच हुए सीज फायर के बाद होर्मूज समुंद्री रास्ते को खुलने की जो उम्मीदें पूरी दुनिया और खासतौर से अमेरिका व भारत जैसे देशों को थी, लेबनान एक ही दिन में सौ से ज्यादा एयर स्ट्राइक कर इजरायल ने उन उम्मीदों पर पानी फेर दिय है। लेबनान पर एयर स्ट्राइक में तीन सौ की मौत और हजार से ज्यादा जख्मी होने को ईरान ने सीज फायर टूट जाना माना।
Leave a comment