Home मेरठ मेरठ बंद ताकि बच सके सेंट्रल मार्केट
मेरठ

मेरठ बंद ताकि बच सके सेंट्रल मार्केट

मेरठ बंद ताकि बच सके सेंट्रल मार्केट

Share
मेरठ बंद ताकि बच सके सेंट्रल मार्केट
Share
मेरठ। सेंट्रल मार्केट को बचाने के लिए आज मेरठ बंद रखा गया। हालांकि कुछ इलाकों में दुकानें खुली भी रहीं। वहां व्यापार संघ के नेताओं ने पहुंचकर उन्हें बंद करा दिया। सेंट्रल मार्केट में सुप्रीमकोर्ट के ध्वस्तीकरण के आदेशों के खिलाफ संयुक्त व्यापार संघ के बंद के एलान के दौरान तमाम दुकानें खुली रहीं। रुडकी रोड समेत तमाम आउटर इलाकों में बंद का असर नहीं देखा गया। सुबह के वक्त सदर इलाके में कुछ ऐसे व्यापारी थे जिन्होंने शटर हाधा डाउन किया हुआ था और दुकानदारी कर रहे थे। कमोवेश यह स्थित तमाम इलाकों में नजर आयी। मेरठ की सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण प्रकरण में आज शहर के सभी बाजार का एलान किया गया है। सड़क पर भी चहल-पहल कम है। ध्वस्तीकरण के विरोध में व्यापारियों ने धरना शुरू कर दिया है। 6 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने 44 संपत्तियों को सील करने का आदेश दिया था। इसके बाद बुधवार को आवास विकास परिषद ने जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई की। इस कार्रवाई के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ और अन्य संगठनों ने मेरठ बंद का ऐलान किया है। इस मामले में आज ही सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी हुई। वहीं दूसरी ओर सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठे व्यापारियों के बीच नेताओ की आवाजाही दिन भर लगी रही। नेता वहां भाषण देते और निकल जाते।

जो खुली थीं उन्हें करा दिया बंद

सभी बाजारो के व्यापारी संगठनों ने बंद को पूर्ण समर्थन देते हुए दुकाने बंद रखीं। चाय और पान की छोटी दुकान खुलीं तो उन्हें व्यापारी नेताओं ने बंद करा दिया। आबूलेन पर कुछ कंपनियों के शोरूम सुबह खोले गए जिन्हें संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने पहुंचकर बंद कराया। हर में सभी पेट्रोल पंप दूध की डेरी हलवाई की दुकान मेडिकल स्टोर और चिकित्सकों के क्लिनिक भी बंद रखे गए। कचहरी में मेरठ बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने न्यायालय में काम नहीं किया। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों के पदाधिकारी कई टीमों के साथ पूरे शहर में भ्रमण करते दिखाई दिए। संयुक्त व्यापार संघ के अजय गुप्ता और नवीन गुप्ता दोनों गुटो ने गुरुवार 9 अप्रैल को मेरठ शहर को बंद करने की घोषणा की थी। इसके लिए बुधवार को दोनों गुट के व्यापारी नेताओं की टीम पूरे शहर में बंद का प्रचार और अपील करते हुए घूमती रही। उसी का असर रहा कि गुरुवार को शहर के सभी बाजारों में व्यापारियों ने बंद का समर्थन किया और दुकान नहीं खोली। चाय और अन्य चीजों की छोटी दुकानें खुली तो उन्हें व्यापारी नेताओं ने बंद करा दिया। सभी बाजारों में स्थानीय व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने प्रयास करके बंद को प्रभावी बनाया। संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटो के पदाधिकारी सुबह होते ही बाजारों में पहुंच गए। अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि पूरे शहर में पदाधिकारियों की 12 टीम घूम रही हैं। आबूलेन पर अन्य दुकान तो बन रही लेकिन कुछ कंपनियों के शोरूम खोल लिए। जिन्हें उन्होंने खुद पहुंचकर बंद कराया। साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों को बताया कि व्यापार संघ उनका किसी भी समस्या में तभी साथ देगा जब व्यापार संघ की घोषणा का पालन करेंगे। अजय गुप्ता ने दावा क्या की बंद सफल है। बंद में पेट्रोल पंप, अनाज मंडी चिकित्सकों के क्लीनिक पैथोलॉजी मेडिकल स्टोर दूध की डेरी भी बंद रहीं। संयुक्त व्यापार संघ के दूसरे गुट के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों ने पूरा पालन किया। दिल्ली रोड बागपत गेट आबूलेन सदर कंकरखेड़ा कासमपुर खैर नगर गंगानगर पल्लवपुरम परतापुर बेली बाजार कबाडी बाजार सुमेत सभी बाजारों में दुकानें बंद रही। इक्का दुक्का दुकानों को स्थानीय व्यापारी नेताओं ने ही बंद करा दिया। चिकित्सकों के क्लीनिक भी काफी हद तक खुद ही बंद रहे। एक दो जो खुले उन पर जाकर व्यापार संघ के पदाधिकारी ने बात की और उनसे सहयोग मांगा । जिस पर क्लीनिक बंद कर दिए गए। क्लीनिक मलिक चिकित्सकों ने बताया कि वे आई एम ए के संदेश को नहीं देख पाए थे। व्यापरियों के बंद को उनका पूरा समर्थन है

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से हमदर्दी

पूरे मेरठ को सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों से हमदर्दी है। माना जा रहा है कि इसी के चलते व्यापारियों को बंद के लिए व्यापक समर्थन मिला है। आईएमए, मेरठ बार एसोसिएशन, विभिन्न व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और कई राजनीतिक दलों ने बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। व्यापारियों का कहना है कि यह लड़ाई सभी के हित से जुड़ी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास विकास ने जिला प्रशासन के सहयोग से सेंट्रल मार्केट की 44 संपत्तियों को सील किया। इस दौरान खूब हंगामा भी हुआ। जिनकी दुकानें सील की जा रही है उन्होंने भाजपा के सांसद, महापौर, विधायक और महानगर अध्यक्ष को खूब खरीखोटी सुनाई। विनीत शारदा मौके पर पहुंचे तो महिलाओं ने उन्हें आडे़ हाथों लिया। वह हाथ जोड़े खड़े चुपचाप सुनते रहे। लेकिन शत प्रतिशत बंद के जो दावे थे वैसा नजर नहीं आया। सदर, पीएम शर्मा रोड सरीखे बाजारों में संपूर्ण बंद नहीं था। सदर गंज बाजार में भी नहीं।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 3 =

Related Articles

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

ऋषभ में खगोल विज्ञान दिवस विज्ञान प्रश्नोत्तरी

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुंचा

रेत में सीमेंट डलवाना भूला ठेकेदार मामला नगरायुक्त तक पहुं

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

अब धरना खत्म करने को लेकर हाे रही रार

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान

एसई को घेरा, थमा दी चूड़ियां, बामुश्किल से बची जान