मेरठ। सदर हनुमान गढी में चल रहे कार्यक्रम का आज विशाल भंडारे से समापन किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारा प्राप्त किया। सदर बाजार थाना के सामने स्थित श्री हनुमान मंदिर, गढ़ी मंदिर में आरती, भोग एवं भंडारा श्रद्धा-भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधिवत आरती की गई तथा भगवान श्री हनुमान जी को विधि-विधान से भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के साथ अपनी आस्था प्रकट की। आयोजन में उपस्थित भक्तों ने श्रद्धा के साथ भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री दिनेश गोयल (संरक्षक), अधिवक्ता गौरव गोयल (प्रबंधक), मंदिर समिति के सदस्यगण, श्रद्धालुजन एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं, क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी उपस्थिति एवं सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Leave a comment