Home मेरठ भव्य होगी बाबा साहेब की जयंती शोभा यात्रा
मेरठ

भव्य होगी बाबा साहेब की जयंती शोभा यात्रा

कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, पूर्व पार्षद महेन्द्र भारत ने दी जानकारी, राजनीतिकरण करने वालों को लगायी फटकार

Share
भव्य होगी बाबा साहेब की जयंती शोभा यात्रा
Share
मेरठ। इस साल भारत रत्न संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा बहुत ही भव्य होगी। इसको भव्यता प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी। इसके लिए डा. अंबेडकर समारोह समिति काफी व्यापक स्तर पर तैयारियाें में लगी है। समारोह समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद महेन्द्र भारती ने शोभयात्रा की तैयारियों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि बीते सालों की अपेक्षा इस साल अधिक भव्यता से निकलाने का प्रयास है।

यह होगा शोभायात्रा का रूट

महेन्द्र भारती ने बताया कि उद्घाटन समारोह भैंसाली मैदान से विशाल शोभा यात्रा प्रारंभ होकर छतरी वाला पीर, घंटाघर, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, पत्थर वालान, ऑडियन सिनेमा रोड, भगवतपुरा भुमिया का पुल, हापुड़ स्टैंड होते हुए ईब्ज चौराहा, एन ए एस कॉलेज के सामने से गुजरती हुई कचहरी के पूर्वी गेट पर पहुंचेगी । समापन कचहरी स्थित डॉ अंबेडकर प्रतिमा पर होगा।

बाज आएं राजनीतिकरण करने वाले

श्डॉ अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भारती ने बताया की आयोजन भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। यह आयोजन सामाजिक है। वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कुछ लोग इस सामाजिक आयोजन का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रहे हैं जिसको किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। कार्यक्रम की सामाजिक गरिमा व मर्यादा हर हाल मे बनाए रखी जाएगी। समाज के सभी लोगों को साथ लेकर आयोजन को सफल बनाया जाएगा अध्यक्ष महेंद्र भारती ने बताया कि आयोजन की तैयारी निरंतर प्रगति पर हैं । अनुमति की प्रक्रिया से लेकर तमाम तैयारियां बुकिंग इत्यादि का कार्य भी लगभग पूर्णता की ओर है शीघ्र ही आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान व बैठकें आयोजित की जाएंगी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + five =

Related Articles

विकसित भारत में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

विकसित भारत में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

राहत को ना! कोई नहीं बचेगा सब गिराए जाएंगे

राहत को ना! कोई नहीं बचेगा सब गिराए जाएंगे

विहिप मातृशक्ति संगठन का विस्तार

विहिप मातृशक्ति संगठन का विस्तार

जाट लैंड में चुनावी शंखनाद कर गए योगी व नितिन नवीन

जाट लैंड में चुनावी शंखनाद कर गए योगी व नितिन नवीन