Home मेरठ पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतियोगिता
मेरठ

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतियोगिता

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतियोगिता

Share
पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतियोगिता
Share

कार्यक्रम के आयोजन में खेल मंत्रालय भारत सरकार का रहा सहयोग, पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रतियोगिता

मेरठ। पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन बेटियां फाउंडेशन के सहयोग से डा. अंबेडकर इंटर कालेज में किया गया। यह कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत की ओर से किया गया। इसमें श्रद्धांजलि एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों, राष्ट्रसेवा, सामाजिक समरसता तथा अंत्योदय की भावना से परिचित कराते हुए उन्हें समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर प्रतिभागी युवाओं ने ‘सेवा संकल्प अभियान – सेवा से समाज, समाज से राष्ट्रÓ विषय पर स्लोगन लेखन व पोस्टर के माध्यम से अपने विचार एवं रचनात्मकता प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में युवाओं ने सेवा, स्वावलंबन, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता एवं जनकल्याण से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।

ये बच्चे रहे शामिल

संस्था की अध्यक्ष अंजु पांडेय ने बताया कि पोस्टर कंपटीशन में राधिका प्रथम, स्वाति द्वितीय,शोभा तृतीय और स्लोगन में तान्या प्रथम ज्योति द्वितीय तनिष्का तृतीय रहीं इस अवसर पर बेटियां फाउंडेशन से अध्यक्ष अंजू पाण्डेय,कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा, कॉलेज कोऑर्डिनेटर रीना सिंह का सहयोग रहा कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन एवं उनके एकात्म मानववाद तथा अंत्योदय के विचारों पर चर्चा करते हुए युवाओं से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सेवा की भावना के साथ पहुंचने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता को सकारात्मक दिशा देना का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सेवा केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से सेवा संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को युवा सहभागिता, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 3 =

Related Articles

मेडिकल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे

मेडिकल में मनाया गया फार्मासिस्ट डे

विहान के बच्चों के लिए रैपिड की शैक्षणिक यात्रा

विहान के बच्चों के लिए रैपिड की शैक्षणिक यात्रा

डा. वाजपेयी का अश्वनी वैष्णव को पत्र

डा. वाजपेयी का अश्वनी वैष्णव को पत्र

तीन तीन विधायक सपाइयों की फौज फिर भी बेबस

तीन तीन विधायक सपाइयों की फौजी फिर भी बेबस