Home मेरठ ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू
मेरठ

ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू

ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू

Share
ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू
Share

2 सितंबर के बंद को लेकर मेरठ के तमाम व्यापारियों ने झोंकी ताकत, ओपी खन्ना की तर्ज पर बंद को सफल करने की तैयारी

मेरठ। 2 सितंबर के मेरठ बंद को आबूलेन के व्यापारी नेता ओपी खन्ना और लालकुर्ती पैठ एरिया के विनोद पुनेठा की तर्ज पर सफल करने की मंशा आंदोलनकारियों की है। जिस तरह से महानगर के व्यापार संघों और व्यापारियों तथा नवीन गुप्ता के संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित का समर्थन मिला है, उसके चलते दावा किया जा रहा है कि बंद के दौरान ना तो बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान मिलेगा ना तंबाकू। कई दशक बाद मेरठ बंद अभूतपूर्व होने जा रहा है। दो व्यापार संघ नवीन गुप्ता व अजय गुप्ता मिलकर भी जैसा बंद नहीं करा पाते थे वैसा बंद अब मेरठ बचाओ आंदोलनकारी करने जा रहे हैं। उनका दावा है कि 2 सितंबर को बंद के इतिहास में मेरठ का नाम दर्ज हो जाएगा। इस आंदोलन को जिंदा रखने और उसको इस मुकाम तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका की अनदेखी संभव नहीं है। आंदोलन से जुड़ी रहीं राधा गुप्ता, शालू शर्मा, शीतल पुजानी के अलावा सुदीप जैन, अर्पित मोगा, अंजनेय सिंह, राहुल मलिक मौजूद सरीखे तमाम लोग पूरे महानगर के लोगों से संपर्क करने में लगे हैं और उन्हें इसमें भारी सफलता भी मिली है। इस बंद को धर्म गुरूओं का आर्शीवाद मिलना बड़ी बात हुई है।

ये दे चुके हैं समर्थन

इसके व्यापारियों के अलावा वकीलों और छात्र संघों ने भी बंद समर्थन का एलान किया है। सपा के शैंकी वर्मा और उनके साथी भी बंद को समर्थन दे रहे हैं। मेरठ मंडप एसोसिएशन के विपुल सिंघल ने बंद के समर्थन का एलान किया है। संयुक्त व्यापार संघ निर्वाचित के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि मेरठ विकास प्राधिकरण द्वारा कई बाजारों का सर्वे किए जाने से व्यापारियों में दहशत है। नवीन गुप्ता ने सांसद अरुण गोविल, राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी से अपील की कि एक साथ मिलकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से समस्या का हल निकलवाएं । महामंत्री संजय जैन, सुनील रिठानी, राजवीर सिंह, अमित बंसल, नीरज मित्तल आदि ने नवीन गुप्ता की बात का समर्थन किया है। आबूलेन व्यापार संघ ने कहा है कि वो बाकि शहर के व्यापारियों की तर्ज पर बंद के साथ हैं। वो पहले व्यापारी हैं राजनीतिक बातों को इसमें शामिल नहीं किया जाना चाहिए। हापुड़ रोड व्यापार संघ ने भी पूर्ण समर्थन का एलान किया है।

आंदोलनकारियों का इनसे संपर्क

2 सितंबर के बंद को सफल बनाने के लिए आंदोलनारियों ने आज मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों, हापुड़ रोड फेमस प्लाजा के व्यापारियों, माधवपुरम सेक्टर एक से चार तक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्हें भारी समर्थन मिला। सभी ने एक राय होकर 2 सितंबर के बंद को सफल बनाने का वादा किया। इसके अलावा बापू की प्रतिमा के सामने रामधुनभी गायी गयी।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − 5 =

Related Articles

चार्ज के बाद नए SSP का पहला टेस्ट

चार्ज के बाद नए SSP का पहला टेस्ट

भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना

भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना

एक लाख नौकरी का वादा या चुनावी छलावा

एक लाख नौकरी का वादा या चुनावी छलावा

होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा

होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा