Home मेरठ भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना
मेरठ

भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना

भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना

Share
भाजपा के नेता के नशे के आदि पुत्र को भीड़ ने धुना
Share

मारपीट का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल, घटना की वजह से लेकर ना तो पुलिस ना ही भाजपा नेता की ओर से कोई सफाई

मेरठ। हापुड़ रोड स्थित गांव काजीपूर से पूर्व सभासद व भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र भडाना के नशे के आदि बताए जा रहे बेटे हिमांशु भडाना को भीड़ ने बुरी तरह से धुन डाला। उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता के पुत्र की कुटाई पर ना तो भाजपा नेता और ना ही पुलिस की ओर से तस्वीर साफ की गयी है। जिसकी वजह से घटना को लेकर तमाम तरह की बातें कही जा रही हैं। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की हापुड़ चुंगी पर देर रात भाजपा नेता के बेटे की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।

भाजपा के संगठन मंडला अध्यक्ष

काजीपुर निवासी भाजपा नेता सुरेंद्र भड़ाना के बेटे हिमांशु भड़ाना के साथ हापुड़ चुंगी पर कुछ युवकों ने मारपीट की। सुरेंद्र भड़ाना पूर्व में काजीपुर गांव से सभासद रह चुके हैं और वर्तमान में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं।प्रारंभिक सूचना के मुताबिक, मंगलवार देर रात हिमांशु भड़ाना हापुड़ चुंगी के पास मौजूद था। इसी दौरान उसकी वहां मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवकों ने हिमांशु के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बनाया था। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे लोगों की पहचान की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के पीछे का वास्तविक विवाद और मारपीट का कारण भी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

तो क्या नशे का आदि है भाजपा नेता पुत्र

यह भी चर्चा है कि हिमांशु नशे का आदी है और घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की कोई पुष्टि नहीं की है।पुलिस ने मामले की जानकारी होने से अनभिज्ञता जाहिर की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने या घटना की आधिकारिक सूचना मिलने के बाद ही मामले की जांच शुरू की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की भूमिका और घटना की वास्तविक वजह को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस द्वारा कोई मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eight =

Related Articles

ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू

ना बीड़ी मिलेगी ना सिगरेट ना पान ना तंबाकू

चार्ज के बाद नए SSP का पहला टेस्ट

चार्ज के बाद नए SSP का पहला टेस्ट

एक लाख नौकरी का वादा या चुनावी छलावा

एक लाख नौकरी का वादा या चुनावी छलावा

होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा

होटल में लव जेहाद का आरोप हंगामा