राहुल गांधी के लिए उमड़ा हुजूम, तीस हजार से ज्यादा लड़कियों ने कराया था कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन, भाजपा में बौखलालट
नई दिल्ली। पुणे में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में इतने ज्यादा युवा और उमड़ आए कि जो स्पेस हायर किया गया था वो बहुत छोटा नजर आने लगा। भीड़ की यदि बात करें तो तीस हजार से ज्यादा लड़कियों ने ही इस कार्यक्रम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। पुणे का एसएसपीएमएस (AISSMS) कॉलेज मैदान आज ‘राहुल-राहुल’ के नारों से गूंज उठा, जहां राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में केवल छात्राओं और Gen-Z महिलाओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने इसे युवाओं का अभूतपूर्व समर्थन बताया है, जबकि भाजपा ने भीड़ जुटाने के लिए पैसे बांटने के आरोप लगाए हैं। कार्यक्रम के लिए 30,000 से अधिक छात्राओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था. मैदान में उमड़ी भारी भीड़ ने राहुल गांधी का बेहद गर्मजोशी और नारों के साथ स्वागत किया। राहुल गांधी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत महिलाओं का स्वतंत्र होकर अपने लिए खड़ा होना है। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए कहा, “पिता, पति और बेटे से आपका रिश्ता अलग है, लेकिन आपकी पहचान उनसे नहीं, बल्कि खुद से है।”
राहुल गांधी का जुदा अंदाज बेबाक संवाद
यह पूरा कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं और युवा महिलाओं के लिए ही समर्पित था, जहां सुरक्षा, शिक्षा, करियर और समानता जैसे मुद्दों पर बेबाक संवाद हुआ। राहुल गांधी इस कार्यक्रम में पारंपरिक सफेद टी-शर्ट के बजाय पीले रंग की शर्ट (Yellow Shirt) में नजर आए, जो युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी रही। उन्होंने महिलाओं की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर बात करते हुए मनुस्मृति पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति कहती है महिला कभी स्वतंत्र न हो, लेकिन देश की लड़कियों का आजाद होना बेहद जरूरी है।
राजनीतिक बातें नहीं
राहुल गांधी ने कार्यक्रम की शुरुआत में ही साफ किया कि वह राजनीति की बात करने नहीं आए हैं, बल्कि छात्राओं को अपनी बात रखने और विचार साझा करने का मौका देने आए हैं। पुणे पुलिस ने इस कार्यक्रम के लिए 30 सख्त शर्तों और पाबंदियों के साथ अनुमति दी थी. कार्यक्रम से ठीक पहले कॉलेज कैंपस में एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की खबरें भी आईं।
भाजपा का आरोप
महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन और प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में भीड़ दिखाने और सोशल मीडिया पर हाइप बनाने के लिए इन्फ्लुएंसर्स को 25,000 से 35,000 रुपये तक बांटे हैं। भाजपा ने इसे ‘छात्रों की गूंज’ नहीं बल्कि ‘पैसे की गूंज’ करार देते हुए करीब 10 करोड़ रुपये के खर्च और विदेशी व ठेकेदारों से फंडिंग होने की आशंका जताते हुए सवाल उठाए। कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि युवाओं और छात्राओं के बीच राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता और मिल रहे भारी समर्थन को देखकर भाजपा पूरी तरह से डर गई है और बौखलाहट में ऐसे झूठे आरोप लगा रही है।
Leave a comment