Home मेरठ खबर मिलते ही भीगते पहुंच गए कैंट विधायक
मेरठ

खबर मिलते ही भीगते पहुंच गए कैंट विधायक

खबर मिलते ही भीगते पहुंच गए कैंट विधायक

Share
खबर मिलते ही भीगते पहुंच गए कैंट विधायक
Share
मेरठ। पानी भर जाने की खबर मिलते ही कैंट विधायक अमित अग्रवाल रात को ही भीगते हुए मौके पर पहुंच गए। लगातार हो रही झमाझम बारिश की वजह से तमाम इलाकों में पानी भर जाने के बाद कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मोर्चा संभाल लिया। देर रात वह भीगते हुए सीधे आबूलेन नाला जा पहुंचे। उनके साथ नगरायुक्त सौरभ गंगवार भी मौजूद थे। अमित अग्रवाल ने वहां के हालात का जायजा लिया। दरअसल उन्हें पता चला था कि कैंट के कुछ इलाकों में पानी जमा होने की समस्या है। आबूनाले में पानी पूरे फ्लो से नहीं चल रहा है। इसके बाद कैंट विधायक भीगते हुए मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर नगरायुक्त के निर्देश पर तुरंत ही सफाई कर्मचारियों का दल सक्रिय हो गया। दरअसल हुआ यह कि कैंट की ओर से कूडा कचरा बहकर आबूनाले में आ पहुंचा। यह कूडे कचरे की वजह से नाले का फ्लो कुछ कम हो गया। जब कचरा बाहर निकाल दिया गया तो पानी पूरे फ्लो के साथ बहने लगा। साथ ही जिन इलाकों में पानी भर जाने की शिकायत थी, वहां पानी का स्तर तेजी से कम होना शुरू हाे गया।  आबूनाले का जो हिस्सा नगर निगम क्षेत्र में आता है उसकी तो भारी भरकम मशीनें लगाकर सफाई करा दी गयी है, लेकिन पीछे वाला हिस्सा जो काठ का पुल शहीद योगेन्द्र हाठ के पीछे से आ रहा है उसकी जितनी जरूरी सफाई होनी थी और जिस प्रकार से सफाई करायी जानी चाहिए थी वैसी नहीं करायी जा सकी। काठ के पुल से पहले आबूनाले के दोनों ओर जो कूडा कचरा निकाला गया वहं उठाया नहीं गया नाले के किनारे पर ही छोड़ दिया गया, जिसकी वजह से यह कचरा बारिश के पानी के साथ बहाकर आगे चला गया। इसी की वजह से सारी परेशानी हुई, लेकिन नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने अब इसको क्लीयर करा दिया है। जिसके बाद पानी पूरे फ्लो के साथ चल रहा है।

प्रभावित इलाकाें में पहुंचे अमित अग्रवाल

कैंट विधायक अमित अग्रवाल आबूनाला से सीधे जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। लोगों से बातचीत की और जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी जलभराव की सूचना मिले, वहां बिना देरी किए राहत कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी से बचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और जल निकासी व्यवस्था हर हाल में सुचारु रहनी चाहिए। अमित अग्रवाल ने कहा कि मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर लगातार काम किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर आगे भी इसी तरह मौके पर पहुंचकर हालात का निरीक्षण किया जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान किसी भी क्षेत्र से जलभराव की सूचना मिलने पर तत्काल टीम मौके पर भेजी जाए।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − fourteen =

Related Articles

जिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन

जिला कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व ज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोतवाली में तहरीर

पुलिस ने नहीं निकलने दिया छात्रों का पैदल मार्च

पुलिस ने नहीं निकलने दिया छात्रों का पैदल मार्च

स्कूल की खामियां सही करने के बजाए FIR

स्कूल की खामियां सही करने के बजाए FIR