Home मेरठ तो रास्ते में रोक देगी पुलिस डीजे और कांवड़
मेरठ

तो रास्ते में रोक देगी पुलिस डीजे और कांवड़

तो रास्ते में रोक देगी पुलिस डीजे और कांवड़

Share
तो रास्ते में रोक देगी पुलिस डीजे और कांवड़
Share
मेरठ। कांवड़ यात्रा पर भारी भरकम कांवड़ व डीजे लेकर चलने वालों को इस बार पुलिस प्रशासन ने पहले ही शासन से तय किए गए मानकों से अवगत करा दिया है। सभी को बता दिया गया है कि डीजे 10 फुट और कांवड़ 12 फुट हाइट से ज्यादा ना हो। इससे ज्यादा हाइट वाले डीजे व कांवड़ को पुलिस फोर्स रास्ते में रोक लेगी। उसकी हाइट कम करायी जाएगी। इसलिए बेहतर है कि शासन की ओर से तय किए गए मानकों के अनुसार ही डीजे व कांवड़ की हाइट रखी जाए। म्यूजिक सिस्टम की आवाज अधिकतम 75 डेसीबल रहेगी। डीजे पर केवल धार्मिक गीत ही बजेंगे। फूहड़, अश्लील या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले गाने और डीजे कॉम्पिटीशन पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।मानकों से ऊंचे डीजे को यात्रा मार्ग में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर शासन से लेकर प्रशासन व पुलिस के अफसर अलर्ट मोड पर हैं। कांवड़ यात्रा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रहेगा। केवल कांवड़ यात्रा मार्ग ही नहीं पूरे जनपद में कड़ी चौकसी बरती जाएगी। कांवड़ यात्रा के मद्देनलजर 250 संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले ढाबा, होटल और रेस्तरां को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से जारी क्यूआर कोड लगाना अनिवार्य होगा। शिव भक्त मोबाइल से इसे स्कैन कर प्रतिष्ठान के संचालक का नाम और वहां मिलने वाले खाद्य पदार्थों की निर्धारित कीमत देख सकेंगे। 15 जुलाई से सीओ स्तर के अफसर कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। यह काम निरंतर चलेगा।

कांवड़ियों के वेष में रहेंगे पुलिस वाले

कांवड़ यात्रा को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए हर साल की भांति इस साल भी तेज तर्रार पुलिस वालों को कांवड़ियों के वेष में कांवड़ यात्रा में शामिल किया जाएगा। इसकी वजह से कांवड़ यात्रा के दौरान गड़बड़ी करने वालों पर नजर रखी जा सके। ऐसा हमेशा से किए जाने की पुलिस महकमे की परंपरा रही है। ये पुलिस वाले जनपद की सीमा में मूवमेंट में रहेंगे। बताया गया है कि हरिद्वार से चलकर दिल्ली तक के कांवड़ मार्ग पर जनपद स्तर पर इस प्रकार की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। केवल पुरूष पुलिस कर्मी ही नहीं बल्कि महिला पुलिस कर्मियों की भी कांवड़ वेष में तैनात किया जाएगा। ऐसा पहले भी होता रहा है।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Related Articles

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

शस्त्र प्रदर्शन कर दुर्गावाहिनी की शक्ति उपासना

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

बैंच के लिए दो को दिल्ली में गरजेंगे अधिवक्ता

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

नगर निगम जोन-4 की कार्यप्रणाली कठघरे में

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित

खेल महोत्सव का समापन मेजर ध्यानचंद को समर्पित