Home मेरठ श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की गोष्ठी
मेरठ

श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की गोष्ठी

भाजपा की श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गोष्ठी

Share
श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा की गोष्ठी
Share

मेरठ। श्याम प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर जिला भाजपा की ओर से जयंती संस्मरण पखवाडे की शुरूआत व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि व विशिष्ट अतिथि विमल शर्मा चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने व संचालन संचालन जिला उपाध्यक्षव कार्यक्रम संयोजक अतुल त्यागी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा कि 33 वर्ष की आयु में डॉ मुखर्जी कोलकाता विश्वविद्यालय के सबसे युवा कुलपति बने। वह वर्ष 1941 में बंगाल के वित्त मंत्री बने। वर्ष 1950 में नेहरू लियाकत समझौते का विरोध किया नेहरू के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। अनुच्छेद 370 का विरोध और सर्वोच्च बलिदान डॉ मुखर्जी ने इस देश के लिए किया। परमिट व्यवस्था के खिलाफ में 1953 में उन्होंने अन्यायपूर्ण कानून की जानबूझकर और सचेत अवहेलना करते हुए,बिना परमिट जम्मू कश्मीर की सीमा पार की 11 में 1953 को उनको गिरफ्तार किया गया। 45 दिनों तक उनको हिरासत में रखा गया। वहां वह गंभीर रूप से बीमार हो गए और उपचार नहीं दिया गया 23 जून 1953 को उनका निधन हो गया।जिला अध्यक्ष हरवीर पाल ने कहा, 1952 में स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में पार्टी को तीन सीट मिली, जिसमें खुद डॉक्टर मुखर्जी भी शामिल थे, उन्होंने अनुजछेद 370 को हटाने की मांग को लेकर एक विशाल देश व्यापी सत्याग्रह किया। वर्ष 1993 में डॉक्टर मुखर्जी के सर्वोच्च बलिदान के बाद जनसंघ पंडित दीनदयाल उपाध्याय,अटल बिहारी वाजपेई और एलके आडवाणी जैसे महान नेताओं के संरक्षण में निरंतर आगे बढ़ता रहा। हरबीर पाल ने कहा कि भाजपा का संगठनात्मक विस्तार भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव,अंतोदय विकास उन्मुख राजनीति एवं राष्ट्रप्रथम की भावना को रखना है। उनके बलिदान के बाद अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। गया एक संविधान एक निशान और एक प्रधान डा मुखर्जी का नारा अभी देश का कानून बन चुका है। भारत का संविधान अब जम्मू कश्मीर पूरी तरीके से लागू है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता , जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, रणवीर राणा, कोऑपरेटिव सोसाइटी के अध्यक्ष विमल शर्मा, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, समीर चौहा,जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला,अतुल त्यागी, संजीव बंसल,जिला मंत्री,विमला जाटव, ब्रजवीर सैनी,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर,जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख कौशल, मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना, बादल चौधरी, काजू शर्मा, उदय प्रताप, राहुल चौधरी व सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − seven =

Related Articles

महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन

महंगाई के विरोध में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन

शिवसेना ने की महाआरती व हनुमान चालीसा

शिवसेना ने की महाआरती व हनुमान चालीसा

SD सदर में टीचरों की भर्ती पर DIOS की रोक

SD सदर में टीचरों की भर्ती पर DIOS की रोक

बारिश से गर्मी से राहत जलभराव में फंसे लोगों का निकला पसीना

बारिश से गर्मी से राहत जलभराव में फंसे लोगों का निकला पसीना