Home मेरठ कांग्रेस का 30 जून से 9 अगस्त छात्रों की गूंज अभियान
मेरठ

कांग्रेस का 30 जून से 9 अगस्त छात्रों की गूंज अभियान

कांग्रेस का 30 जून से 9 अगस्त छात्रों की गूंज अभियान

Share
कांग्रेस का 30 जून से 9 अगस्त छात्रों की गूंज अभियान
Share

मेरठ। पेपर लीक और युवा खासतौर से छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 30 से 9 अगस्त तक छात्रों की गूंज कार्यक्रम लेकर पब्लिक के बीच रहेगी। इसको लेकर आज बुढानगेट जीमखाना मैदान के सामने अपार चैंबर में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को चूरू सांसद राहुल कस्वां ने संबोधित किया तथा 30 जून से 9 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि “छात्रों की गूंज” अभियान के माध्यम से छात्रों, युवाओं एवं शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों, संवादों एवं जनसंपर्क अभियानों का आयोजन किया जाएगा, जिनके माध्यम से छात्रों की समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रेस वार्ता में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के मेरठ शहर संयोजक अवनीश काजला, हेमंत प्रधान, शहर अध्यक्ष रंजन शर्मा, जाहिद अंसारी, हरिकिशन वर्मा,धूम सिंह गुर्जर, नसीम कुरैशी, सलीम खान, रीना शर्मा, बबीता गुर्जर, चौधरी यशपाल सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित विकल, एनएसयूआई अध्यक्ष सहरयाब मुखिया सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

छात्रों से की मुलाकात

प्रेस वार्ता के उपरांत चूरू सांसद राहुल कस्वां ने शीलकुंज स्थित पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला के आवास पर पहुँचकर नीट परीक्षा से प्रभावित, शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं तथा नौकरियों की तैयारी कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों की समस्याओं, सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा उनके मुद्दों को उचित मंचों पर मजबूती से उठाने का आश्वासन दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 11 =

Related Articles

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

झमाझम बारिश के पानी में डूबी शहर की सड़कें

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

लाखों कांवड़ और करोड़ों मन्नत सब कुछ शिवमय

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

हादसों के लिए भी याद की जाएंगी कांवड़ यात्रा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा

भोलेनाथ के भक्तों पर सीएम योगी ने की पुष्पवर्षा