Home Delhi कतर विस्फोट में 12 भारतीय श्रमिकों की मौत
Delhi

कतर विस्फोट में 12 भारतीय श्रमिकों की मौत

कतर विस्फोट में 12 भारतीय श्रमिकों की मौत

Share
कतर विस्फोट में 12 भारतीय श्रमिकों की मौत
Share

नई दिल्ली। कतर के रास लाफान इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में अचानक हुए विस्फोट में 12 भारतीयों के जिस्म के चिथड़े उड़ गए। हादसे में कुल 13 की जानें गयी हैं इनमें से 12 भारतीय बताए गए हैं। हादसे को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय कतर स्थित दूतावास की मार्फत कतर सरकार से संपर्क बनाए हुए है। हालांकि अभी इस जानलेवा हादसे की वजह नहीं पता चल सकी है। वहीं दूसरी ओर जो लोग विस्फोट हादसे में मारे गए हैं उनके परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस जगह विस्फोट की घटना हुई है वो पूरा इलाका नेचुरल गैस का हव माना जाता है। यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह विस्फोट किस वजह से हुआ है क्या यहां पर किसी ने हमला किया है। कतर की राजधानी दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर विस्फोट में 12 भारतीयों के मारे जाने की जब खबर दी तो हड़कंप मच गया। विदेश मंत्रालय के उच्च पदस्थ अधिकारियों ने दोहा स्थित कतर सरकार के अफसरों से बात कर घटना की जानकारी मांगी। तथा जो लोग इस हादसे का शिकार हुए हैं उनके शव भारत भेजने का इंतजाम करने का आग्रह किया। आठ लाख से ज़्यादा भारतीय कामगार रहते हैं और हर साल 1.3 से 1.9 अरब डॉलर कमाकर भारत भेजते हैं।

एस जयशंकर ने जताया दुख

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर में 12 भारतीयों की मौत पर दुख का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि  “हम क़तर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि इस घटना से प्रभावित भारतीय नागरिकों और उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जा रही है। भारतीय दूतावस भी हताहत होने वाले सभी लोगों के परिवार वालों से संपर्क बनाए हुए है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 4 =

Related Articles

नेतन्याहू बोले गुलाम नहीं हूं डोनाल्ड ट्रंप का

नेतन्याहू बोले गुलाम नहीं हूं डोनाल्ड ट्रंप का

नसीहत के साथ ट्रंप को खूब सुना दी खरीखोटी

नसीहत के साथ ट्रंप को खूब सुना दी खरीखोटी

बातचीत के लिए ईरानी और अमेरिकी नेता स्विटजरलैंड में मिले

बातचीत के लिए ईरानी और अमेरिकी नेता स्विटजरलैंड में मिले

अबू धाबी सेंटर! किरकिरी के बाद भी सुधरते नहीं अफसर

अबू धाबी सेंटर! किरकिरी के बाद भी सुधरते नहीं अफसर