Home मेरठ पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पंड़ित जी को किया नमन
मेरठ

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पंड़ित जी को किया नमन

पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पंड़ित जी को किया नमन

Share
पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने पंड़ित जी को किया नमन
Share
मेरठ। देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बुढानागेट स्थित पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने देश को लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और विकास की मजबूत नींव प्रदान की, जिसे देश सदैव याद रखेगा। पंडित नेहरू ने देश की एकता, शिक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव अमिट रहेगा।

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, जाहिद अंसारी,राकेश मिश्रा, निशार अब्बासी, केडी शर्मा, राकेश शर्मा, सचिन शर्मा, संजय वर्मा, राजू यादव, विनोद शर्मा, वसीम अंसारी , अनिल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, परवेज आलम, अजय चौधरी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 13 =

Related Articles

PVVNL MD के कॉल हर हाल में रिसीव किए जाने के निर्देश

PVVNL MD के कॉल हर हाल में रिसीव किए जाने के निर्देश

व्यापार बंधु की बैठक में डीएम के सामने खोली समस्याओं की पोटली

व्यापार बंधु की बैठक में डीएम के सामने खोली समस्याओं की पोटली

एमडी से मिले कैंट विधायक अमित अग्रवाल

एमडी से मिले कैंट विधायक अमित अग्रवाल

तो सिक्योरिटी गार्ड जब्त कर लेंगे गाड़िया

तो सिक्योरिटी गार्ड जब्त कर लेंगे गाड़िया