Home मेरठ सैटबैक नोटिसों के खिलाफ महिलाओं के धरने का समर्थन
मेरठ

सैटबैक नोटिसों के खिलाफ महिलाओं के धरने का समर्थन

सैटबैक नोटिसों के खिलाफ महिलाओं के धरने का समर्थन

Share
सैटबैक नोटिसों के खिलाफ महिलाओं के धरने का समर्थन
Share
मेरठ। आवास विकास के सैटबैक नोटिसों के खिलाफ धरना दे रहीं शास्त्रीनगर सैक्टर दो व तीन और चार की महिलाओं के समर्थन में विपक्षी दलों के अलावा अब कई व्यापारिक व सामाजिक संगठन भी सामने आ गए हैं। महिलाओं के समर्थन में सोशल मीडिया पर भी हैशटेग मुहिम चलाकर लोग समर्थन जुटा रहे हैं ताकि सरकार पर दवाब बनाया जा सके और जिन्हें नोटिस दिए गए हैं उनके आशियानों को बचाया जा सके। वहीं दूसरी ओर धरने पर बैठी महिलाओं विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ अब पूजा पाठ का भी सहारा ले रही हैं। उनका कहना है परिवार के आशियाने और राेजगार को बचाने के लिए वह कुछ भी करेंगी। आवास विकास के सैटबैक नोटिसों के खिलाफ धरना दे रही महिलाओं के समर्थन में कई संस्थाओं के आगे आने की जानकारी धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने दी है। उन्होंने बताया कि हापुड़ रोड तिरंगा व्यापार संघ धरना दे रही महिलाओं के समर्थन में खुलकर आ गया है। गुरुवार को सेक्टर 2 का तिरंगा चौक बाजार व्यापार संघ आ गया। व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर महिलाओं के साथ धरना दिया। वहीं सेक्टर 3 और 4 में धरना दे रही महिलाएं गुरुवार सुबह नौचंदी मैदान स्थित चंडी माता के मंदिर में पहुंची, वहां भजन कीर्तन के साथ अपना प्रार्थना पत्र माता के चरणों में रखकर मदद की अर्जी लगाई। सोशल मीडिया पर सैटबैक गो बैक हैशटेग मुहिम चलायी जा रही है। शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में आवासीय भूखंडों में व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आवास एवं विकास परिषद द्वारा भवन मालिकों को दिए जा रहे सेटबैक खाली करने और केवल आवासीय उपयोग के नोटिस के विरोध में सेक्टर 2 में महिलाएं धरना दे रही हैं। भीषण गर्मी में भी महिलाओं को धरने पर रहते देख सेक्टर 2 के तिरंगा चौक व्यापार संघ ने भी महिलाओं के समर्थन में एक दिन बाजार बंद रखने और थरने पर साथ बैठने की घोषणा बुधवार को की थी। उसी के तहत गुरुवार को व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली। तिरंगा चौक व्यापार संघ का बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का दावा तिरंगा चौक व्यापार सन के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रखा गया और व्यापारी महिलाओं के साथ धरने पर बैठ गए। घर के भेदी का खुलासा धरना दे रही सैक्टर दो की महिलाओं और उनका साथ दे रहे छोटे-छोटे मासूम बच्चों के सिर से इस भीषण गर्मी में पुलिस की मदद से जिस शख्स ने टैंट का सहारा छीना था उसकी पहचान कर ली गयी है। बताया गया है कि खुद को भाजपा का व्यापारी नेता बताने वाले इस शख्स से प्रदेश भाजपा के एक बड़े व्यापारी नेता से पुलिस के अधिकारियों को फोन कराया। उसके बाद ही मौके पर सीओ सिविल लाइन के पहुंचने की बात कही जा रही है। भाजपा के जिस व्यापारी नेता के द्वारा आला अधिकारियों को फोन किए जाने की बात सुनने में आयी है उसके बारे में यह भी कहा जा रहा है कि वह खुद को लोकसभा चुनाव में टिकट का दावेदार साबित करने पर तुला हुआ है। उसकी कारगुजारी की जानकारी पार्टी आलाकमान को भेजे जाने की बात सुनने में आयी है। हालांकि भाजपा के तमाम दूसरे बड़े नेताओं ने धरना स्थल से टैंट हटवाए जाने को गलत बताया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + eighteen =

Related Articles

यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए

यात्रियों की संख्या में भारी उछाल, फेरे बढ़ाए

ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं

ताकि दूर दराज इलाकों में दी जा सकें स्वास्थ्य सेवाएं

पेंशन बंद किए जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

पेंशन बंद किए जाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक

स्वच्छता के प्रति महिलाओं का किया जागरूक