Home मेरठ भाजपा नेता समेत हादसे में तीन की मौत
मेरठ

भाजपा नेता समेत हादसे में तीन की मौत

भाजपा नेता समेत हादसे में तीन की मौत

Share
भाजपा नेता समेत हादसे में तीन की मौत
Share

मेरठ। आज तड़के हापुड़ में हुए एक दर्दनाक हादसे में भाजपा भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी शादी समारोह से लौट रहे थे। तीन की मौत से शादी की शहनाई मातम में बदल गयीं। वहीं दूसरी ओर जिस वाहन से हादसा हुआ वह मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में मातम पसर गया। राेते बिलखते परिवार वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।

मंडल अध्यक्ष की हादसे में मौत की सूचना पर भाजपा के तमाम नेता दिन निकलते ही घटना स्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है कि मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित उत्तराखंड कॉलोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा जागृति विहार मंडल अध्यक्ष विशांत त्यागी अपने दोस्तों लवी, ललित चौहान और मिथुन के साथ स्याना क्षेत्र के एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात सभी कार से वापस मेरठ लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हापुड़ पहुंचने पर रास्ते में उनकी कार को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में भाजपा नेता विशांत त्यागी, स्याना निवासी लवी और मेरठ के मुरलीपुरा निवासी मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मूल रूप से स्याना के रहने ललित चौहान को आनन-फानन में मेरठ के गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया है कि ललित चौहान और लवी मूल रूप से स्याना क्षेत्र के रहने वाले थे और कई वर्षों से मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित उत्तराखंड कॉलोनी में रहकर विशांत त्यागी की पार्टनरशिप में नवजीवन हॉस्पिटल चलाते थे। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर रोते-बिलखते परिजनों की चीखें हर किसी की आंखें नम कर रही थीं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं तीनों युवकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इलाके में शोक की लहर है और लोग इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − two =

Related Articles

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

कमल दत्त शर्मा ने लिया बहनों की सुरक्षा का संकल्प

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

राहुल पर FIR पर भड़के कांग्रेसी

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

संस्कृत विभाग में डिजिटल भगवद्गीता का पाठ

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान

घुमंतू समाज के लोगों को सीएम योगी का उपहार पक्के मकान