Home Uncategorized सीडीओ के ठेकेदार को सख्त निर्देश दूर हो परेशानी
Uncategorized

सीडीओ के ठेकेदार को सख्त निर्देश दूर हो परेशानी

सीडीओ के ठेकेदार को सख्त निर्देश दूर हो परेशानी

Share
सीडीओ के ठेकेदार को सख्त निर्देश दूर हो परेशानी
Share
मेरठ। मेला नौचंदी में आने वाले दुकानदारों को हर साल बिजली के कनेक्शन के नाम पर ठेकेदारों की जिस डकैती को सहन करना पड़ता था वो सब इस साल नहीं होगा। मुख्य विकास अधिकारी जो नोडल अफसर भी हैं उनके निर्देश पर आज मेला नौचंदी के बिजली ठेकेदार सुधीर वालियान ने दुकानदारों से वार्ता की और यह वार्ता अध्यक्ष ललित अग्रवाल व महामंत्री अंकुर गोयल खंदक की मौजूदगी में हुई। अंकुर गोयल ने बताया कि ठेकेदार से सौहार्दपूर्ण बातचीत हो गयी है। बड़े दुकानदारों से 18 हजार और छोटों से 20 हजार पर सहमति बन गयी है। इसके अलावा 1430 रुपए की जो रसीद की बात है तो वो रकम टैक्स में कट जाएगी। अंकुर गोयल ने पुरजोर तरीके से कहा कि लाइट नहीं काटी जानी चाहिए। क्योंकि मेला पूरा होने के बाद देर रात को तमाम दुकानदार अपना और स्टाफ का खाना तैयार कराते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी का मौसम है दिन के वक्त पंखा जरूर चलाना होता है। उसका भी इंतजाम ठेकेदार अपनी ओर से करे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नोडल अधिकारी नूपुर गोयल से भी आग्रह किया गया है। सीडीओ ने भी दुकानदारों की परेशानी समझते हुए इस मामले में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है।

यह रहे मौजूद

ठेकेदार से बातचीत करने वालों में अध्यक्ष ललित अग्रवाल, महामंत्री अंकुर गोयल खंदक, अंकुर भोला, सचिन सिरोही, अरुण जैन, रईस अहमद, रोहित जैन, मोहम्मद अशरफ, नफीस, उमेश, बॉबी शर्मा, संजय पीयूष, राजू, चंद्र प्रकाश, संजय गोयल, अमित शर्मा, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, संजय जैन, मनोज शर्मा पीयूष कश्यप, सोनू, राकेश जैन, शहजाद, पीयूष आदि भी मौजूद रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =

Related Articles

निगम के 11 में 8 रैन बसरों पर डाला ताला

निगम के 11 में 8 रैन बसरों पर डाला ताला

दो टूक! तारीख पे तारीख स्वीकार्य नहीं

दो टूक! तारीख पे तारीख स्वीकार्य नहीं

इस्माइल कन्या इंटर में शौर्य संवाद

इस्माइल कन्या इंटर में शौर्य संवाद

सड़क पर दुकान का सामान ट्रैफिक जाम

सड़क पर दुकान का सामान ट्रैफिक जाम