मेरठ। गंगानगर के मिनाक्षीपुरम निवासी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश लाेकेश अग्रवाल के आवास पर देर रात करीब दो बजे गंगानगर पुलिस का पूर अमला जा पहुंचा। अचानक कई गाड़ियों में पुलिस को आया देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोकेश अग्रवाल ने गेट खोला तो उन्हें बताया गया कि प्रशासन का आदेश है आप घर से बाहर नहीं निकल सकते। आउस अरेस्ट किया जाता है। व्यापारी नेता ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलेंडर पर लगातार की जा रही बेतहाशा मूल्य वृद्धि के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत ने आज प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर महंगाई का पुतला दहन एवं राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का एलान किया था जिससे डर कर भयभीत प्रशासन ने अलोकतांत्रिक रवैया अपनाते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री लोकेश अग्रवाल को देर रात्रि लगभग दो बजे उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई को और लाेकेश अग्रवाल को हाउस अरेस्ट किए जाने को प्रदेश भर के उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों की आवाज को दबाने की यह तानाशाहीपूर्ण कार्रवाई प्रदेश सरकार और प्रशासन की घोर विफलता को दर्शाती है। जिस सरकार को बढ़ती महंगाई पर जवाब देना चाहिए, वह अब विरोध करने वालों को कैद करने पर उतर आई है। लोकेश अग्रवाल ने कहा कि हाउस अरेस्ट, दमन और धमकियों से आंदोलन नहीं रुकेगा, बल्कि और तेज होगा।
सुबह होते ही उनके हाउस अरेस्ट होने की खबर सारे बाजार में फैल गई व्यापारी लोकेश अग्रवाल के घर पहुंचने लगे । लगभग 11 घंटे तक नजरबंद रखने के बाद आखिरकार प्रशासन को व्यापारियों के दबाव के आगे झुकना पड़ा और एसीएम अभिषेक सिंह स्वयं मीनाक्षीपुरम स्थित आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। लोकेश अग्रवाल ने इसे व्यापारियों की आवाज को कुचलने का असफल प्रयास बताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन अब लोकतांत्रिक विरोध से भी डरने लगे हैं। जिस सरकार को महंगाई पर जवाब देना चाहिए, वह व्यापारियों को घरों में कैद करने का काम कर रही है।
Leave a comment