Home मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक
मेरठ

क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक

क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक

Share
क्षेत्रीय कार्यालय पर भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक
Share
मेरठ। भाजपा की जिलीा इकाई की कार्य समिति की बैठक संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय हरमन सिटी पर हुई। के मुख्य वक्ता पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं बुलंदशहर सहकारी बैंक चेयरमैन डी के शर्मा व मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल व संचालन महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा, जिले की कार्य समिति की बैठक प्रत्येक माह होनी निश्चित है। जिले का प्रशिक्षण शिविर मैं मई माह में होना निश्चित है। जिसमें मंडल स्तर जिला स्तर पर अपने पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता को पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता को बताना है। जब समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चला जाएगा,तभी सशक्त एवं विकसित भारत का निर्माण संभव है। प्रशिक्षण वर्ग में पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव जागरण,आत्मनिर्भरता,कुटुंब प्रबोधन एवं नागरिक कर्तव्य का पालन करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया जाएगा।

दो दिनी प्रशिक्षण शिविर

बैठक में बताया गया कि जिला प्रशिक्षण शिविर दो दिवसीय होंगा। जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि जिले के सभी 1620 बूथों पर भौतिक सत्यापन के लिए मंडल प्रवासी नियुक्त किए गए हैं। जिसमें भाजपा का संगठनात्मक विस्तार भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव,अंतोदय विकास उन्मुख राजनीति एवं राष्ट्रप्रथम की भावना को रखना है। जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने कहा हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने जीवन में सदाचार, सुंदर आचरण करना चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार की उपलब्धियां को जन जन तक पहुंचना है। जिलाध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष सदन में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

ये रहे मौजूद

मीडिया प्रभारी संजीव राणा ने बताया कि बैठक में बुलंदशहर सहकारी बैंक अध्यक्ष डीके शर्मा, जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल,जिला प्रभारी एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह, हरेंद्र जाटव क्षेत्रीय मंत्री अंकुर राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह, जयवीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी, जिला महामंत्री,समीर चौहान, अंकुर मुखिया, भंवर सिंह तोमर, हरीश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष $िफरेराम धनतला, आशीष प्रताप सिंह, अतुल त्यागी, संजय शर्मा, संजीव बंसल,,जिला मंत्री मुकेश शास्त्री,विमला जाटव,रॉबिन गुर्जर, उदय प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला द्बह्ल संयोजक विनय शर्मा, मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज चौहान, मोहन गुर्जर,आयुष चपराना,विपेन्द्र सुधा वाल्मीकि व सभी मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता,उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + 1 =

Related Articles

कार्रवाई भी और ठेकेदार को भुगतान भी मुसीबत ही मुसीबत

कार्रवाई भी और ठेकेदार को भुगतान भी मुसीबत ही मुसीबत

तीन राज्यों में सरकार पर हरमन सिटी पर जश्र

तीन राज्यों में सरकार पर हरमन सिटी पर जश्र

मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन 7 को

मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन 7 को