Home देहरादून एसएसपी की सख्ती: यूपी रिवॉल्वर बिना अनुमति दून लाया गिरफ्तार
देहरादून

एसएसपी की सख्ती: यूपी रिवॉल्वर बिना अनुमति दून लाया गिरफ्तार

Share
Share

विकासनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल  देहरादून के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चल रही  सख्त चेकिंग में कोतवाली विकासनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से बिना वैध अनुमति लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर उत्तराखंड घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

रात्रि गश्त के दौरान वेदांश चौक के पास पुलिस ने स्कॉर्पियो कार (नंबर: UP-11-DA-0025) को चेक किया। कार सवार अमित थापा (42), पुत्र पदम सिंह, निवासी हाउस नं. डी-1, मिशन कम्पाउंड, थाना सदर बाजार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के कब्जे से .22 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई। इसका वैध क्षेत्र सहारनपुर था, लेकिन थापा ने बिना अनुमति इसे 6-7 साथियों संग लेकर विकासनगर घूम रहे थे। पूछताछ में आने का कोई वैध कारण नहीं बता सके।

पुलिस ने मौके पर रिवॉल्वर जब्त कर अमित थापा के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 30 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया। आरोपी के वाहन को मोटर अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया। अन्य सवारों का सत्यापन कर धारा 81 पुलिस अधिनियम में चालान किया। एसएसपी की सख्ती से आपराधिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 3 =