Home मेरठ भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक
मेरठ

भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक

भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक

Share
भाजपा किसान मोर्चा की कामकाजी बैठक
Share

मतदाता जोड़ो अभियान एवं समरसता संकल्प यात्रा की तैयारियों पर चर्चा

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी, जिला मेरठ महानगर कार्यालय पर भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत मतदाता जोड़ो अभियान एवं समरसता संकल्प यात्रा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा दोनों कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में पदाधिकारियों को मतदाता जोड़ो अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने तथा समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के महामंत्री एवं जिला मेरठ प्रभारी अशोक मोंगा तथा भाजपा मेरठ महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी उपस्थित रहे। किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष अक्षय भड़ाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। संचालन बैठक का राकेश प्रजापति ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर निवर्तमान जिला महामंत्री पीयूष शास्त्री, सुमित खटीक, विक्रम शर्मा उपस्थित रहे। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं सक्रियता से निर्वहन करने तथा संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =

Related Articles

डाक्टर्स बोले Cycling है सुपर

डाक्टर्स बोले Cycling है सुपर

6 दिसंबर तक विहिप का जोड़ों अभियान

6 दिसंबर तक विहिप का जोड़ों अभियान

ध्वस्तीकरण मामले में S/C के आदेश के अपलोड का इंतजार

ध्वस्तीकरण मामले में S/C के आदेश के अपलोड का इंतजार

‘ज्ञापन दो अभियान’ सातवें दिन भी जारी

‘ज्ञापन दो अभियान’ सातवें दिन भी जारी