Home मेरठ जयंती पर कांग्रेसियों का पंड़ित नेहरू को नमन
मेरठ

जयंती पर कांग्रेसियों का पंड़ित नेहरू को नमन

जयंती पर कांग्रेसियों का पंड़ित नेहरू को नमन

Share
जयंती पर कांग्रेसियों का पंड़ित नेहरू को नमन
Share

कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

मेरठ। आधुनिक भारत के निर्माता, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्यारे चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की तथा संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने आजादी के बाद देश को विकास, वैज्ञानिक सोच, शिक्षा, औद्योगीकरण और लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव प्रदान की। आज देश जिस लोकतांत्रिक व्यवस्था और संवैधानिक मूल्यों पर गर्व करता है, उसमें नेहरू जी का योगदान अविस्मरणीय है। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी केवल देश के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता थे। उन्होंने देश को आधुनिकता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, सामाजिक समानता और धर्मनिरपेक्षता का रास्ता दिखाया। बच्चों के प्रति उनका विशेष स्नेह उन्हें चाचा नेहरू के रूप में जन-जन के हृदय में अमर बनाता है। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करें। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्यागी ने कहा कि पंडित नेहरू जी ने कठिन परिस्थितियों में स्वतंत्र भारत को नई दिशा दी। उन्होंने बड़े-बड़े बांधों, सार्वजनिक उपक्रमों, वैज्ञानिक संस्थानों और उच्च शिक्षा के केंद्रों की स्थापना कर भारत के विकास की मजबूत नींव रखी। उनका योगदान इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।

पीसीसी के पूर्व सचिव

चौधरी यशपाल सिंह ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जीवन देश की एकता, अखंडता और भाईचारे के लिए समर्पित रहा। उन्होंने हमेशा युवाओं, बच्चों और किसानों के उज्ज्वल भविष्य का सपना देखा। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक मजबूत, शिक्षित और प्रगतिशील भारत का निर्माण किया जा सकता है।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा,हरीश त्यागी, चौधरी यशपाल सिंह, महेंद्र गुर्जर, बबीता गुर्जर, हाशिम अंसारी, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह, रॉबिन नाथ गोलू, अनिल अरोड़ा, संदीप शर्मा, के.डी. शर्मा, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, रमाकांत शर्मा, विनोद सोनकर, नरेश चौधरी, गफ्फार मलिक, कल्लू तेली, दीपांशु गुर्जर, यूनुस कुरैशी, पंडित विष्णु शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, संपूर्ण सिंह एवं मनोज राणा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + nineteen =

Related Articles

होर्डिंग्स के ‘परदे’ के पीछे छिपाई गई गरीबी

होर्डिंग्स के 'परदे' के पीछे छिपाई गई गरीबी

‘सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल वर्दी बदलती है’

'सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल वर्दी बदलती है'

सुदीप जैन व सचिन सिरोही हाउस अरेस्ट

सुदीप जैन व सचिन सिरोही हाउस अरेस्ट

ऋषभ एकेडमी में बाल दिवस पर कई प्रतियोगिताएं

ऋषभ एकेडमी में बाल दिवस पर कई प्रतियोगिताएं