‘सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल वर्दी बदलती है’
'सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल वर्दी बदलती है'
13
Share
Share
कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की मेगा रैली में बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ छावनी स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में आयोजित भूतपूर्व सैनिकों की मेगा रैली (वेटरंस पुनर्मिलन समारोह) को संबोधित किया। इस भव्य कार्यक्रम में करीब 3,000 भूतपूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिजन शामिल हुए। समारोह में भारतीय सेना की मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा सहित सेना के आला अधिकारी, योगी सरकार के कई मंत्री और मेरठ भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को ‘वीरों की धरती’ बताया और कहा कि देश की रक्षा करने वाला सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल उसकी वर्दी बदलती है और वह समाज के हर क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण का कार्य करता रहता है। रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को ‘वीरों की धरती’ बताया और कहा कि देश की रक्षा करने वाला सैनिक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, केवल उसकी वर्दी बदलती है और वह समाज के हर क्षेत्र में राष्ट्र निर्माण का कार्य करता रहता है।
सुरक्षा से ही प्रगति संभव
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी देश और समाज सुरक्षित माहौल में ही अपनी गति को प्रगति में बदल सकता है। उन्होंने जवानों के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि सियाचिन की बर्फीली चोटियों से लेकर रेगिस्तान की तपती रेत और समुद्र की गहराइयों तक, हमारे जवान हर मोर्चे पर पूरी तत्परता से खड़े रहते हैं। राज्य में डिफेंस कॉरिडोर की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने गर्व जताया कि अब उत्तर प्रदेश देश की रक्षा तैयारियों में बड़ा भागीदार बन रहा है। उन्होंने कहा कि अब लखनऊ में ‘ब्रह्मोस’ जैसी अत्याधुनिक मिसाइलों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि डिफेंस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश की रक्षा तैयारियों में भागीदार बन रहा है।
सीएम योगी ने कहा, ब्रह्मोस जैसी मिसाइल अब लखनऊ में बन रही है। ऑपरेशन सिंदूर में इसी ब्रह्मोस मिसाइल ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश को केवल जवान ही नहीं दे रहा, बल्कि जवानों के हाथों में रहने वाले अत्याधुनिक हथियारों का निर्माण भी प्रदेश में हो रहा है। स्वदेशी एके-203 राइफल के अधिकांश पार्ट्स लखनऊ और कानपुर में बनाए जा रहे हैं, जबकि इसकी फाइनल असेंबलिंग अमेठी की कोरवा ऑर्डनेंस फैक्ट्री में होती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि कानपुर में स्किल एम्युनिशन का भी उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी-112 से लेकर सीमावर्ती जनपदों तक नए कमांड सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि राष्ट्रविरोधी ताकतों, स्लीपर सेल और घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई को प्रभावी बनाया जा सके।
सैनिकों और शहीद परिवारों का कल्याण
मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है। इसके साथ ही, सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस, कारागार और वन विभाग सहित विभिन्न राजकीय सेवाओं में 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जा रहा है। सीएम योगी ने राज्य के परमवीर चक्र विजेताओं—यदुनाथ सिंह, वीर अब्दुल हमीद, कैप्टन मनोज कुमार पांडे और ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव के बलिदान को स्मरण किया। उन्होंने जवानों को आश्वस्त किया कि वे निश्चिंत होकर सीमा पर देश की सेवा करें, उनके परिवारों की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीर नारियों, वीरांगनाओं और पूर्व सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूतपूर्व सैनिक मेगा रैली के दौरान सेना की मध्य कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल संजय मित्रा, एडीजी, मंडलायुक्त, डीआईजी व के जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह तथा एसएसपी के अलावा ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर, मंत्री दिनेश खटीक, राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद अरुण गोविल, महापौर हरिकांत आहलूवालिया, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी अश्वनी त्यागी और कैंट विधायक अमित अग्रवाल जिला भाजपा अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी आदि भी मौजूद रहे।
निर्धारित समय से कुछ देरी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर सुबह 11:50 बजे से कुछ देरी के बाद आरवीसी ग्राउंड स्थित हेलीपैड उतरे। सीएम योगी का हेलीकॉप्टर कुछ देरी से हैलीपेड पर पहुंचा। यहां से वह कुलवंत सिंह स्टेडियम पहुंचें और पूर्व सैनिक रैली में शामिल होने के लिए सीएम रवाना हुए। कार्यक्रम के दौरान वह स्टेडियम स्थित बैडमिंटन हॉल भी गए। इसके बाद मुख्यमंत्री आरवीसी ग्राउंड से हेलिकॉप्टर के जरिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से शास्त्रीनगर स्थित राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के आवास पहुंचकर वहां उनके दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोपहर बाद मुख्यमंत्री सीसीएसयू के हेलीपैड से अलीगढ़ के लिए रवाना हुए।
Leave a comment